Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Winter best snowfall destinations in india gulmarg sonamarg auli solang valley tawang must visit to see

विंटर वेकेशन डेस्टिनेशन: सर्दियों में बर्फबारी का लेना है मजा, तो घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें

Sun, 15 Nov 2026 11:23 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 15 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

Best Snowfall Destinations: सर्दियों में घूमने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो बर्फ से ढके पहाड़ और वादियां आपके ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। ऐसे में आप भारत की 5 शानदार जगहों को अपने विंटर ट्रैवल प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

विज्ञापन
Winter best snowfall destinations in india gulmarg sonamarg auli solang valley tawang must visit to see
Best Snowfall Destinations - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Best Snowfall Destinations In India: सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं। इस दौरान बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ और चारों ओर फैली सफेद चादर का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद विंटर ट्रैवल का उत्साह भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप भी इस सर्दी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन




1. गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर)



गुलमर्ग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सर्दियों के दौरान यहां के हरे-भरे मैदान बर्फ की सफेद चादर से ढक जाते हैं। ऊंचे पहाड़ों और देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यहां आने वाले पर्यटक गोंडोला केबल कार की सवारी भी कर सकते हैं। इसके जरिए ऊंचाई से बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों का नजारा देखने का मौका मिलता है।

विज्ञापन



2. औली (उत्तराखंड)


कश्मीर के अलावा उत्तराखंड का औली भी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सर्दियों के मौसम में यहां की पहाड़ी ढलानें बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती हैं। यहां से नंदा देवी समेत हिमालय की कई ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। औली में स्कीइंग पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां रोपवे की सवारी के जरिए बर्फ से ढके पहाड़ों और खूबसूरत वादियों को करीब से देखने का अनुभव भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

3. सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर)
 

 

कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल सोनमर्ग को 'सोने की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में यहां के हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, वहीं सर्दियों में बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां के ऊंचे पहाड़, ग्लेशियर और शांत वातावरण पर्यटकों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने का मौका देते हैं। हालांकि, भारी बर्फबारी के दौरान यहां की सड़कें बंद हो सकती हैं, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।



ट्रैवल: सर्दियों में मनाली-शिमला से हटकर घूमना है कुछ नया, तो हिमाचल की इन जगहों पर जरूर जाएं



4. सोलंग वैली (हिमाचल प्रदेश)



हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सोलंग वैली अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी का नजारा देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली और सोलंग वैली पहुंचते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां इस जगह को विंटर ट्रिप के लिए खास बनाती हैं। 


5. तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
 


अरुणाचल प्रदेश के तवांग को अपनी विंटर ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान यहां के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलती है। खासतौर पर सेला पास के आसपास बर्फ से ढके पहाड़ों और झीलों का नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।  इसके अलावा, यहां स्थित तवांग मठ भी प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) लेना जरूरी होता है।


ट्रैवल: नवंबर में घूमने की कर रहे हैं तैयारी? फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत में घूमने की ये जगहें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed