फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: ट्रिप पर रहना और खाना होगा एकदम मुफ्त, अगर इन प्रसिद्ध आश्रमों में ठहरने का है प्लान

Sun, 03 Jul 2022 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Travel Tips Free Food And Accommodation Ashrams In India Parmarth Niketan To Sri Ramanasramam
इन जगहों पर रहना खाना फ्री - फोटो : pixa

Travel Tips : घूमने का शौक रखने वालों के लिए पहली प्राथमिकता पैसों की होती है। पैसे और समय होने पर वह किसी न किसी ट्रिप की योजना बना लेते हैं और सफर पर निकल जाते हैं। घूमना पसंद है तो बजट में ट्रिप प्लान की जा सकती है। इसलिए परिवहन के खर्च को कम करने के साथ ही ठहरने, खाने आदि पर होने पर खर्चों में भी सही तरीके से कटौती करके कम पैसों में अच्छी यात्रा का अनुभव मिलता है। पर्यटक फ्लाइट की जगह ट्रेन या बस से सफर करते हैं, जिसका टिकट कम पैसों में मिल जाता है। पहले से टिकट बुक कराने में भी पैसों की बचत होती है। किसी सस्ते होटल में कमरा लेकर भी आप अपने ट्रिप में होने वाली फिजूलखर्ची को नियंत्रित कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां ठहरने और खाने पीने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। इन जगहों पर जब आप यात्रा पर जाएं तो रहने की मुफ्त सुविधा का लाभ लेकर आराम से घूम सकते हैं और एक अलग अनुभव ले सकते हैं। सफर के दौरान ठहरने और खाने की मुफ्त सुविधा आपको कुछ प्रसिद्ध आश्रमों में मिल सकती है। जानिए देश के मशहूर आश्रम, जहां रुकने के साथ खाना भी मिलता है मुफ्त।

Travel Tips Free Food And Accommodation Ashrams In India Parmarth Niketan To Sri Ramanasramam
भारत हेरिटेज सर्विसेज - फोटो : facebook

ऋषिकेश का भारत हेरिटेज सर्विसेज

हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने की इच्छा रखने वाले उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश घूमना पसंद करते हैं। यहां सालभर लाखों करोड़ों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश जाने का सोच रहे हैं तो यहां के भारत हेरिटेज सर्विसेज में ठहरना आपके लिए मजेदार अनुभव रहेगा। यह ऋषिकेश का प्रसिद्ध आश्रम हैं, जहां ठहरने और खाने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। यह संस्था पर्यटकों को मुफ्त सेवा देती है।

Travel Tips Free Food And Accommodation Ashrams In India Parmarth Niketan To Sri Ramanasramam
परमार्थ निकेतन - फोटो : Facebook/ParmarthNiketan

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश में ही मुफ्त में ठहरने और खाने की सुविधा आपको परमार्थ निकेतन में भी मिल जाएगी। इस आश्रम में यात्रियों को मुफ्त योगा क्लास भी ज्वाइन करने को मिलेगी। हालांकि यहां ठहरने के लिए लोगों को कुछ समाज सेवा जैसे-साफ सफाई, रसोई का काम, बगीचे का रखरखाव आदि करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips Free Food And Accommodation Ashrams In India Parmarth Niketan To Sri Ramanasramam
श्री रामनाश्रामम - फोटो : facebook/RamanaMaharshi

तमिलनाडु का श्री रामनाश्रामम, तिरुवन्नामलई

दक्षिण भारत में कई तीर्थ स्थल हैं, जहां देशी-विदेशी सैलानी घूमने और मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप तमिलनाडु जा रहे हैं तो यहां तिरुवन्नामलई में मौजूद श्री रामनाश्रामम में ठहर सकते हैं। इस आश्रम में आपको मुफ्त में रहने की सुविधा मिलेगी। जो भी भक्त मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें यहां रुकने के लिए किसी तरह का खर्च नहीं करना पड़ता। यहां ठहरने के लिए आपके पहले से सूचित करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Travel Tips Free Food And Accommodation Ashrams In India Parmarth Niketan To Sri Ramanasramam
गुरुद्वारा मणिकरण साहिब - फोटो : Facebook

हिमाचल प्रदेश का गुरुद्वारा मणिकरण साहिब

गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में पर्यटकों के घूमने के लिए पहली पसंद हिमाचल प्रदेश है। यहां कई सारे दार्शनिक स्थल और हिल स्टेशन हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने जा रहे हैं तो मणिकर्ण के गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में आप मुफ्त में ठहर सकते हैं। खाना भी आपको फ्री में मिलेगा। यहां सुबह शाम लंगर की व्यवस्थी कि जाती है, जहां कोई भी खाना खा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed