फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Food Ideas: सफर में साथ ले जाएं खाने की ये चीजें, लंबे समय तक नहीं होंगी खराब

Sat, 24 Feb 2024 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 09:47 AM IST
विज्ञापन
Travel Food Ideas Pack Best Long lasting Food For Journey
ट्रैवल फूड आइडिया - फोटो : Istock

कोरोना काल के बाद भले ही यात्रा प्रतिबंध हट गया हो लेकिन सफर के दौरान खाने-पीने को लेकर अभी भी सतर्कता बरत रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सड़क मार्ग से सफर करने वाले यात्री पहले की तरह रास्ते में मिलने वाले ढाबे या रेस्तरां में खाना नहीं खाना चाहते हैं। वहीं कई यात्री ऐसे भी है तो सफर में घर का खाना ले जाना ही पसंद करते हैं। कई बार सफर के दौरान रुक कर खाना खाने का मौका न मिल पाने के कारण भी लोग घर का खाना पैक कर लेते हैं ताकि उसे सफर के दौरान खा सकें। ऐसे में लोग घर का बना खाना सफर के लिए पैक तो कर लेते हैं लेकिन जब उसे खाने के लिए निकालते हैं तो वह खराब हो जाता है। लंबे समय तक रखा खाना खाने योग्य नहीं रह जाता है। ऐसे में अगर आप सफर के दौरान घर का बना खाना ले जाना चाहते हैं तो कुछ ऐसी रेसिपी को शामिल करें जो लंबे समय तक खाने योग्य हो और जल्दी खराब न हो। चलिए जानते हैं सफर के लिए किस तरह के खाने को आप कर सकते हैं पैक।


 
Travel Food Ideas Pack Best Long lasting Food For Journey
सूखा चिवड़ा या नमकीन  - फोटो : istock

सूखा चिवड़ा या नमकीन 

सफर पर जा रहे हों तो नाश्ते के लिए फ्राई सूखा चिवड़ा पैक कर सकते हैं। इसमें मूंगफली के दाने, नमकीन आदि मिलाकर इसे हल्की फुल्की भूख में भी खा सकते हैं। नमक पारे, मठरी, भुनी चना दाल, बिस्किट, खाखरा आदि चीजें भी पैक कर सकते हैं।

Travel Food Ideas Pack Best Long lasting Food For Journey
सूखी सब्जी - फोटो : iStock

सूखी सब्जी

सफर लंबा है तो लंच या डिनर के लिए ग्रेवी या करी रखने के बजाए सूखी सब्जी को पैक करें। आप करेले की सब्जी, आलू की सब्जी, भिंडी की सब्जी, दाल के कबाब आदि रख सकते हैं। ध्यान दें कि सूखी सब्जी पकाते समय उसमें पानी न डालें। तेल की मात्रा भी ज्यादा रखें। इससे सब्जी अधिक समय तक खराब नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Food Ideas Pack Best Long lasting Food For Journey
पराठे - फोटो : Istock

पराठे

सब्जी के साथ पराठे या पूरी पैक करें। पराठे पूरी को बनाने के लिए जब आटा गूंथे तो पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें। इससे पराठा पूरी जल्दी खराब नहीं होते। आप उड़द या चने की दाल के पराठे भी सफर के लिए पैक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Travel Food Ideas Pack Best Long lasting Food For Journey
मिठाई - फोटो : istock

मिठाई

मीठा खाने का शौक है तो सफर में ऐसी मिठाई को भी अपने सामान के साथ पैक कर सकते हैं जो दूध या मावे से न बनी हो। तिल के लड्डू, गजक, चिक्की ये सब लंबे समय तक टिके रहते हैं और स्वाद भी नहीं जाता। आप आटे या रवा के लड्डू बना कर भी पैक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed