फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahotsav 2024: ताज महोत्सव में होना है शामिल? जानिए कैसे पहुंचे आगरा और घूमने का खर्च

Mon, 19 Feb 2024 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Feb 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 Date, Time And Ticket Price Know How To Reach Agra
ताज महोत्सव 2024 - फोटो : utsav.gov.in

Taj Mahotsav 2024: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 32वें ताज महोत्सव का आयोजन हुआ है। 10 दिन चलने वाले ताज महोत्सव 2024 की थीम '' संस्कृति और समृद्धि'' रखी गई है। ताज महोत्सव में बालीवुड नाइट, कवि सम्मेलन, नाट्य महोत्सव, हाॅट एयर बैलून राइड, ताज कार रैली का लुत्फ उठा सकते हैं। इस महोत्सव में करीब 400 कारीगर लकड़ी का काम और पत्थर नक्काशी जैसी शानदार चीजों का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष ताज महोत्सव में सिंगर जावेद अली ने परफॉर्मेंस दी है। आइए जानते हैं कब से कब तक चलेगा ताज महोत्सव और कैसे हो सकते हैं इसमें शामिल।


 

Taj Mahotsav 2024 Date, Time And Ticket Price Know How To Reach Agra
ताज महोत्सव 2024 - फोटो : utsav.gov.in

कब से कब तक है ताज महोत्सव 2024

ताज महोत्सव 2024 की शुरुआत 17 फरवरी से हुई है, जो कि 27 फरवरी तक जारी रहेगा। 10 दिन चलने वाले ताज महोत्सव में आप कभी भी शामिल हो सकते हैं।

Taj Mahotsav 2024 Date, Time And Ticket Price Know How To Reach Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

कहां आयोजित हो रहा है ताज महोत्सव

ताज महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताज महल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 Date, Time And Ticket Price Know How To Reach Agra
ताज महोत्सव 2024 - फोटो : Facebook

ताज महोत्सव का एंट्री टिकट

अगर आप ताज महोत्सव घूमना चाहते हैं तो इसके लिए प्रवेश शुल्क देना होगा। वयस्कों के लिए एंट्री फीस 50 रुपये प्रति व्यक्ति है। स्कूल यूनिफार्म में आए 50 छात्र-छात्राओं को कुल 700 रुपये देने होंगे। वहीं बच्चों के साथ आए दो शिक्षकों को प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2024 Date, Time And Ticket Price Know How To Reach Agra
road trip - फोटो : istock

कैसे पहुंचे आगरा

 रेल, सड़क और हवाई मार्ग से आगरा पहुंच सकते हैं । अगर आप दिल्ली से सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो सड़क मार्ग से महज 3 घंटे का समय तय करके आगरा पहुँच सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी 240 किलोमीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed