फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Advice: गर्मियों में करना है ट्रैवल तो बैग में जरूर होना चाहिए ये सामान, सफर रहेगा आरामदायक

Thu, 07 Apr 2022 05:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Apr 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Travel Advice in Summer Keep These Essential Things in Bag Journey Will Be Comfortable
गर्मियों के लिए पैकिंग टिप्स - फोटो : pixabay

Travel Advice In Summer : गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में छुट्टियां भी मिलती हैं और लोग इन छुट्टियों पर घूमने भी जाना चाहते हैं लेकिन तापमान अधिक होने के कारण लोग घर से बाहर धूप में निकलना भी नहीं चाहते। ऐसे में अगर आप गर्मियों में सफर करना होता है तो लोग भले ही सफर पर जाने के लिए उत्सुक होते हैं लेकिन यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर भी चिंतित रहते हैं। इसलिए गर्मियों में आरामदायक सफर के लिए अपने साथ कुछ ऐसी चीजों को जरूर रखें जो यात्रा में आपको गर्मी से राहत दिला सके। अगर आप इस मौसम में कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो अपना बैग पैक करते समय अपने पास गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सामान रखें। कॉपी और पेन निकालिए और बना लीजिए गर्मियों में यात्रा के लिए अपने बैग में जरूरी सामान की लिस्ट।

Travel Advice in Summer Keep These Essential Things in Bag Journey Will Be Comfortable
गर्मियों के लिए पैकिंग टिप्स - फोटो : Pixabay

सनग्लासेस या धूप का चश्मा

गर्मियों में घर से बाहर निकलना हो या सफर पर जाना हो तो अपने बैग में धूप का चश्मा जरूर रख लें। सनग्लासेज सफर के दौरान आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ ही धूप से आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करने में मदद भी करेंगे।

Travel Advice in Summer Keep These Essential Things in Bag Journey Will Be Comfortable
गर्मियों के लिए पैकिंग टिप्स - फोटो : अमर उजाला

टोपी या स्कार्फ

चिलचिलाती धूप में सिर दर्द की समस्या होना आम बात है। ऐसे में अपने साथ स्कार्फ या दुपट्टा रखें। जिससे खुद के सिर और चेहरे को ढक सकते हैं। वहीं टोपी को भी अपने बैग में रख सकते हैं। यह भी आपको गर्मी से प्रोटेक्ट करेगी और सिर को ठंडा रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Advice in Summer Keep These Essential Things in Bag Journey Will Be Comfortable
गर्मियों के लिए पैकिंग टिप्स - फोटो : pixabay

सनस्क्रीन

अपने बैग में सनस्क्रीन को जरूर पैक कर लें। यह आपकी त्वचा को टैनिंग से बचाएगी। तेज धूप में अच्छे सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें ताकि आप की त्वचा पर गर्मी का असर न हो।

विज्ञापन
Travel Advice in Summer Keep These Essential Things in Bag Journey Will Be Comfortable
गर्मियों के लिए पैकिंग टिप्स - फोटो : instagram/pankhuri_gidwani1997

गर्मियों के हल्के आरामदायक कपड़े

सफर के लिए बैग पैक करते समय ऐसे कपड़ों को जरूर रखें जो गर्मियों में आरामदायक हों। सफर के दौरान भी लूज कपड़े ही पहनें। साथ ही सूती और आरामदायक कपड़ों को बैग में पैक कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed