गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी ऐसे कई सारे टूर पैकेज का ऑफर लाता रहता है, जिसमें पर्यटकों को न केवल किसी खास जगह पर पहुंचाया जाता है, बल्कि उस जगह का पूरा भ्रमण भी कराया जाता है। इसके अलावा रेलवे के टूर पैकेज में यात्रियों को रहने खाने आदि की चिंता करने की जरूरत नहीं होती। रेलवे उस जगह पर आपके ठहरने की व्यवस्था करता है। इसके साथ ही सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने की भी सुविधा देता है। पर्यटन स्थल के सभी दार्शनिक जगहों की विजिट के लिए स्थानीय टैक्सी, बस और निजी गाड़ियों की व्यवस्था की जाती है। रहने खाने और ठहरने के साथ सफर के टिकट को लेकर एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है। इस बार आईआरसीटीसी शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आई है। खास बात यह है कि रेलवे के दूसरे टूर पैकेज के लिए आपको ज्यादा दिनों की छुट्टी की जरूरत नहीं होगी। एक दिन के सफर में ही आप शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर सकेंगे। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी का एक दिन के टूर पैकेज के बारे में।
IRCTC Shirdi Package Tour: रेलवे का सबसे कम दिन का टूर पैकेज, बिना छुट्टी भी कर सकेंगे शिरडी का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे का शिरडी टूर पैकेज
महाराष्ट्र में शिरडी में साईं बाबा का धाम है। शिरडी वाले साईं बाबा के दरबार में 12 महीने भक्तों का जमावड़ा रहता है। लोग साईं नाथ के दर्शन के लिए घंटों लाइन में इंतजार करते हैं। लेकिन आईआरसीटीसी शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए ऐसा स्पेशल ऑफर लाई है, जिसमें बहुत कम समय में आप शिरडी का सफर कर सकेंगे।
कितने दिन का शिरडी टूर
रेलवे का शिरडी टूर पैकेज मात्र एक दिन का है। यह एक रात दो दिन का टूर है यानी शिरडी जाना चाहते हैं तो लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी वीकेंड पर आप शिरडी जाकर दर्शन के बाद वापसी कर सकते हैं। इस पैकेज में आईआरसीटीसी यात्रियों को फ्लाइट से शिरडी ले जाएगा।
शिरडी टूर पैकेज में सुविधाएं
इस टूर पैकेज में आपको लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। जिसमें दिल्ली से शिरडी के लिए और फिर शिरडी से दिल्ली के लिए आपको फ्लाइट सेवा मिलेगी।
शिरडी टूर कब से शुरू
अगर आप शिरडी की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं तो आपको जल्द ही ट्रैवल का मौका मिल सकता है। 23 अप्रैल से शिरडी टूर की शुरुआत होगी,जिसका संचालन 14 मई 2022 तक होगा। इस दौरान आप कभी भी शिरडी जा सकते हैं।