फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामटेक मंदिर के दर्शन का बना सकते हैं प्लान, भगवान राम से जुड़ा है यहां का नाता

Thu, 22 Apr 2021 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
tourist places in ramtek temple in india
ramtek temple - फोटो : facebook/ NAGPUR-Orange City

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल लोग घूमने जाते हैं। हिल स्टेशन से लेकर यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां लोग हर साल काफी संख्या में पहुंचते हैं। लोग इन जगहों पर समय बिताते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर घर लौटते हैं। भारत में ऐसी ही एक जगह है रामटेक मंदिर, जिसके बारे में आज भी लोग बेहद कम जानते हैं। तो चलिए आपको इस मंदिर के बारे में और यहां की खासियत के बारे में बताते हैं।

tourist places in ramtek temple in india
ramtek temple - फोटो : facebook/वैभवशाली वऱ्हाड

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर ये रामटेक मंदिर स्थित है। ये मंदिर भगवान श्रीराम का है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि जब राम जी वनवास पर थे, तब माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ उन्होंने इस जगह पर चार महीने तक समय बिताया था। यही नहीं, यहां माता सीता ने पहली रसोई भी बनाई थी, जहां से उन्होंने खाना बनाकर स्थानीय ऋषियों को भोजना कराया था। इस बात का वर्णन पद्मपुराण में भी मिलता है।

tourist places in ramtek temple in india
ramtek temple - फोटो : facebook/Ayan Banerjee

छोटी पहाड़ी पर बने रामटेक मंदिर को गढ़ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, देखने में ये मंदिर कम और किला ज्यादा लगता है। मंदिर के निर्माण को लेकर कहा जाता है कि इसका निर्माण राजा रघु खोंले ने एक किले के रूप में करवाया था। मंदिर के परिसर में एक तालाब भी है, जिसे लेकर मान्यता है कि इसका पानी कभी ज्यादा या कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist places in ramtek temple in india
ramtek temple - फोटो : facebook/Ayan Banerjee

यही नहीं, माना जाता है कि जब भी यहां बिजली चमकती है, तो मंदिर के शिखर पर ज्योति प्रकाशित होती है और इसमें श्रीराम का अक्स दिखाई देता है। यहां आपको बता दें कि रामटेक वही जगह है, जहां पर महाकवि कालिदास ने महाकाव्य मेघदूत लिखी थी। हर साल यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, और ये जगह उन्हें सुकून देती है।

विज्ञापन
tourist places in ramtek temple in india
ramtek temple - फोटो : facebook/ সৌ র ভ

रामेटक में श्रीराम से ऋषि अगस्त्य मिले थे। इन्होंने ही भगवान राम को शस्त्रों का ज्ञान और साथ ही ब्रह्मास्त्र भी दिया था। इस ब्रह्मास्त्र की मदद से ही भगवान राम रावण का वध कर पाए थे। कहा जाता है कि ऋषि अगस्त्य ने रावण के अत्याचारों के बारे में भी भगवान राम को इसी जगह पर बताया था। इस जगह से लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed