फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो हिमाचल प्रदेश की इन सुंदर झीलों का कर सकते हैं रूख

Tue, 20 Apr 2021 05:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
These are beautiful lakes of Himachal Pradesh for travel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हिमाचल प्रदेश पर्यटकों की पहली पसंद है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, सुंदर नजारे, ठंडा वातावरण सबकुछ तो है यहां हिमाचल प्रदेश में। ये जगह ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरे कस्बों और शहरों के लिए मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां कई ऐसी झीलें भी हैं जो बेहद शानगर जगहों पर हैं। शायद नहीं, तो चलिए हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही झीलों के बारे में बताते हैं।

These are beautiful lakes of Himachal Pradesh for travel
Nako Lake - फोटो : istock

नाको झील

  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित नाको गांव बेहद ही खूबसूरत है और इसके ठीक पीछे स्थित है ये झील। ये झील चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ों से घिरी हुई है और शाम को यहां वक्त बिताने में काफी अच्छा लगता है। हालांकि, यहां जाने के लिए थोड़ी चढ़ाई जरूर करनी पड़ती है, लेकिन चढ़ाई करने के बाद आपको यहां का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
These are beautiful lakes of Himachal Pradesh for travel
Kareri Lake - फोटो : istock

करेरी झील

  • हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में करेरी झील है, जिसे ट्रेकिंग स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। जहां सर्दियों में ये झील जम जाती है, तो वहीं गर्मियों के मौसम में ये नहीं जमती है। यहां जाने के लिए आपको धर्मशाला के पास मौजूद घेरा गांव से होते हुए जाना पड़ता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां समय गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are beautiful lakes of Himachal Pradesh for travel
Dhankar Lake - फोटो : istock

धनकर झील

  • धनकर झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में पड़ती है। धनकर नाम की जगह ऊंची पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित है और इसी पहाड़ी से 20 मिनट के ट्रेक पर जाने के बाद आप धनकर झील पहुंच सकते हैं। ये झील बर्फीली बंजर चट्टानों से घिरी हुई है और ये झील 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप स्पीति और पिन नदी का सुंदर नजारा देख सकते हैं।
विज्ञापन
These are beautiful lakes of Himachal Pradesh for travel
Chandra Taal - फोटो : istock

चंद्रताल झील

  • लाहौल और स्पीति जिले में स्थित चंद्रताल झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। पहाड़ों के बीच घिरी ये झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप यहां बट्टल के रास्ते से होते हुए या फिर कुंजुम दर्रे से होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर समय बिताने का अपना अलग अनुभव है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और ट्रैकिंग करने वाले लोगों की तो ये झील पहली पसंद बन चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed