फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने गए हैं आगरा, तो सिर्फ ताजमहल ही नहीं इन चार जगहों की भी करें यात्रा, मिलेगा नया अनुभव

Fri, 01 Oct 2021 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
tourist places apart from the taj mahal in agra uttar pradesh
आगरा में घूमने की जगह - फोटो : istock

कोरोना के लंबे ब्रेक के बाद अब लोग फिर से अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। जहां एक तरफ लोग अपने काम पर वापिस लौट रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग घूमने के लिए भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में लोग भारत की कई जगहों पर घूमने आ रहे हैं, और भारत से बाहर भी जा रहे हैं। बात भारत की करें, तो यहां काफी ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हालांकि, लोग अपनी पसंद के हिसाब से भी घूमने का प्लान करते हैं। लेकिन अगर आप सच में एक शानदार जगह घूमना चाहते हैं, तो आप आगरा जा सकते हैं क्योंकि यहां सिर्फ ताजमहल ही नहीं, बल्कि कई ऐसी घूमने की जगह हैं जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते है। तो चलिए जानते हैं आगरा में आप ताजमहल के अलावा और किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

tourist places apart from the taj mahal in agra uttar pradesh
आगरा में घूमने की जगह - फोटो : istock

पंच महल है आकर्षण का केंद्र

  • पंच महल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, और ये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित भी करता है। ये एक पांच मजिला इमारत है, जो फतेहपुर सीकरी के पश्चिमी छोर पर स्थित है। अकबर ने अपनी रानियों के लिए इस महल को बनवाया था। यहां 176 ऐसे खंभे हैं, जो मुगल परिवार की महिलाओं को ठंडी हवा देने का काम करते थे, क्योकि इनके बीच से बाहर की ठंडी हवा इस पंच महल के अंदर आती थी।
tourist places apart from the taj mahal in agra uttar pradesh
आगरा में घूमने की जगह - फोटो : istock

अंगूरी बाग जाना न भूलें

  • देश-विदेश से आने वाले सैलानी इस अंगूरी बाग में जरूर जाते हैं, जिसे 1637 में शाहजहां ने बनवाया था। कहा जाता है कि यहां मुख्य रूप से रानियां रहा करती थीं। वहीं, बात इस महल की करें, तो ये लाल बलुआ पत्थरों से बना है। इस अंगूरी बाग में रस से भरे हुए अंगूरों के अलावा कई अन्य फल भी आते थे। इस बाग के साथ ही शाही महिलाओं के नहाने के लिए हमाम (नहाने की जगह) बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist places apart from the taj mahal in agra uttar pradesh
आगरा में घूमने की जगह - फोटो : Pixabay

आगरा के किले की खूबसूरती है सबसे अलग

  • आप घूमने के लिए आगरा का किला भी जा सकते हैं। ये किला बलुआ के पत्थरों से बना हुआ है, जिसे अकबर ने 1654 में बनवाया था। अगर आप इसे गौर से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि ये दिल्ली में स्थित लाल किले से काफी मिलता-जुलता है। यहां राज दरबार, शाही बगीचे और शीशे से बनी दीवार शीश महल है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
tourist places apart from the taj mahal in agra uttar pradesh
kitham jhil कीठम झील - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/krishna.rathore.1276487

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य जा सकते हैं

  • आप अगर आगरा जा रहे हैं, तो सुर-सरोवर पक्षी अभ्यारण्य जाना न भूलें। यहां आपको कीठम झील देखने को मिलेगी, जिसका पानी मीठा है। इसके अलावा यहां आपको स्लोथ बीयर यानी भालू भी देखने को मिल जाएंगे, साथ ही यहां आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ये जगह समय बिताने के लिए काफी अच्छी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed