फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार जा रहे हैं शिमला, तो इन 4 जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूलें, पैसा वसूल हैं ये जगह

Thu, 30 Sep 2021 01:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Sep 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Shimla Himachal pradesh
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोई अपने दोस्तों संग घूमना पसंद करता है, तो कोई अपने पार्टनर संग ट्रिप पर जाता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से काफी समय से लोग कहीं घूमने नहीं जा पाए। हालाांकि, अब ज्यादातर राज्य अनलॉक की तरफ बढ़ चुके हैं और धीरे-धीरे ही सही लेकिन पाबंदियो में ढील दी जा रही है। ऐसे में लोग फिर से घूमने का प्लान बना रहे हैं। लोग हिमाचाल प्रदेश में स्थित शिमला में भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिमला काफी प्यारी और खूबसूरत जगह है। यहां का वातावरण काफी ठंडा रहता है और यहां घूमने के लिए भी काफी जगह हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार शिमला जा रहे हैं, तो कुछ जगह हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tourist guide These are the four best places to visit in Shimla Himachal pradesh
कुफरी - फोटो : अमर उजाला

कुफरी

  • अगर आप शिमला घूमने गए हो, तो आपको कुफरी जरूर जाना चाहिए। शिमाल से कुफरी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है, जिसे एक घंटे से कम समय में तय किया जा सकता है। यहां आप घुड़सवारी, जीप की सवारी, सेब के बागान देख सकते हैं और कई तरह के एडवेंचर भी कर सकते हैं। ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी सही है। इसके अलावा सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी भी दिख सकती है। यहां खाने की भी काफी दुकानें हैं।
Tourist guide These are the four best places to visit in Shimla Himachal pradesh
शिमला का नारकंडा - फोटो : अमर उजाला

नारकंडा

  • शिमला से नारकंडा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर से ज्यादा है, और इस दूरी को तय करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जगह काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको बर्फबारी मिल सकती है और यहां कई तरह के एडवेंचर कराए जाते हैं। जैसे- स्केटिंग, जिप लाइन आदि। यहां आप कैपिंग भी कर सकते हैं या फिर यहां से कुछ दूरी पर आप होम स्टे के मजे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Shimla Himachal pradesh
hanuman statue in shimla jakhu temple - फोटो : istock

जाखू मंदिर

  • शिमला से जाखू मंदिर जाने में सड़क के रास्ते से लगभग 20 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा आप यहां मॉल रोड से रोपवे के जरिए भी पहुंच सकते हैं जिसका किराया प्रति व्यक्ति लगभग 250 रुपये है या फिर मॉल रोड से जाखू मंदिर के लिए पैदल रास्ता भी आता है। जाखू मंदिर हनुमान जी का मंदिर है, और यहां आपको बजरंग बली की 108 फीट ऊंची प्रतिमा देखने को मिल जाएगी। यहां जाते समय ध्यान दें कि अपना मोबाइल, चश्मा और जरूरी सामान अपने बैग में रख लें, क्योंकि यहां के बंदर ये चीजें आपसे छीन सकते हैं। यहां खाने के लिए रेस्टोरेंट हैं, जहां इंडियन से लेकर साउथ इंडियन और चाइनीज खाना मिलता है।
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Shimla Himachal pradesh
शिमला में सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोकल जगहों पर

  • वहीं, आप शिमला में स्थित मॉल रोड जा सकते हैं। यहां काफी अच्छा बाजार है, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही मॉल रोड में ऊपर जाकर क्राइस्ट चर्च है, जहां से प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखे जा सकते हैं। यहां काफी अच्छी फोटो भी क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा आप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी यानी शिमला समझौते वाली जगह पर जा सकते हैं। यहां आपको टिकट लेना पड़ता है, जो काफी सस्ता है और यहां आपको गाइड भ्रमण कराता है। इसके अलावा आप लोकल में चिड़ियाघर और आर्मी कैंप भी जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed