जिस तरह हम अपने रूटीन के काम करते हैं, खाना खाते हैं, दफ्तर का काम करते हैं, घर के काम करते हैं, अपनों से मिलते हैं आदि। ठीक इसी तरह घूमना-फिरना, नई-नई जगहों पर जाना, वहां के बारे में जानना आदि भी लोगों को खूब पसंद होता है। बस अंतर ये है कि जहां कुछ लोग एडवेंचर वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं, तो कई लोग हिल स्टेशनों पर घूमना पसंद करते हैं। लेकिन लंबे समय से लगे लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, और लोग इस लॉकडाउन के बाद घूमने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप भी घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि अब देश धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाल कुछ हफ्तों में अगर कोरोना के केस नहीं बढ़ते हैं, तो देश फिर से पूरी तरह खुल जाएगा। ऐसे में आप कुछ जगहों पर घूमने जा सकते हैं और वो भी अपने दोस्तों या पार्टनर संग। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60bdb7778ebc3ed2224427d6","slug":"tourist-guide-after-the-lockdown-you-can-plan-to-visit-these-four-places-with-friends-or-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं अनलॉक की तरफ, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं इन जगहों पर घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं अनलॉक की तरफ, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं इन जगहों पर घूमने का प्लान
Mon, 07 Jun 2021 11:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shimla
- फोटो : istock
शिमला
- मौसम गर्मियों का है, तो ऐसे में आपको किसी ठंडी जगह पर जाना चाहिए। इसलिए आप शिमला का प्लान कर सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों संग काफी एंजॉय कर सकते हैं और वादियों के बीच अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आप यहां मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, चैल, कुफरी, नारकंडा, ताता पानी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (शिमला समझौते वाली जगह) आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
नैनीताल
- जब-जब पहाड़ों पर घूमने की बेहतरीन जगहों की बात होती है, तो इसमें नैनीताल का नाम काफी ऊपर आता है। यहां का वातावरण भी काफी अच्छा रहता है। आप यहां नैनी झील, नैना देवी मंदिर और मॉल रोड जैसी अन्य जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rohtang pass
- फोटो : अमर उजाला
मनाली
- पहाड़ों की अपनी खूबसूरती है, और यहां ऐसे कई अद्भुत नजारे होते हैं जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे ही कई नजारे आपको मनाली में देखने को मिल जाएंगे। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने दोस्तों और पार्टनर संग पहुंचते हैं। यहां आप घूमने के लिए मनु टेंपल, जोगिनी वॉटर फॉल्स, वशिष्ट टेंल, नगर कैसल, पिन वैली नेशनल पार्क, मणिकरण गुरुद्वारा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और रोहतांग पास जैसी कई जगहों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुनस्यारी ट्यूलिप गार्डन
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी
- उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है मुनस्यारी। यहां बर्फीली पहाड़ियां होने की वजह से इसे मिनी कश्मीर भी कहा जाता है। मुनस्यारी एक गांव है, जिसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, ट्यूलिप गार्डन घूमने के साथ ही आपपास के कई अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का मौसम बेहद ही ठंडा रहता है, जिसकी वजह से यहां लोग गर्मियों में काफी आते हैं।