घूमने का शौक रखने वाले घर पर कहां ही रूकते हैं, वो तो समय-समय पर नई-नई जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। नई-नई जगहों को देखना, उनके बारे में जानकारी एकत्रित करना, नई-नई जगहों के खाने का स्वाद लेना इन लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन इस बार कोरोना काल की वजह से घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की यात्रा पर भी ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में ये लोग भी अपने-अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। हालांकि, अब देश के कई राज्य धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को फिर से अपनी पसंदीदा जगहों पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप भी लॉकडाउन के बाद घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको चंडीगढ़ की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए अगली स्लाइड में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60bb192f8ebc3ebb1b266673","slug":"tourist-guide-these-are-chandigarh-beautiful-tourist-places-can-go-with-friends-after-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की ये खूबसूरत जगह आपका मन मोह लेंगी, लॉकडाउन के बाद दोस्तों संग बना सकते हैं घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
चंडीगढ़ की ये खूबसूरत जगह आपका मन मोह लेंगी, लॉकडाउन के बाद दोस्तों संग बना सकते हैं घूमने का प्लान
Sat, 05 Jun 2021 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सुखना झील
- हिमायल पर्वत श्रृंखला की तलहटी में ये झील स्थित है, जो कि लगभग तीन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। यहां जाकर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, पक्षियों को निहार सकते हैं। इसके अलावा यहां घूमने के लिए काफी अच्छा स्थान है। शाम के समय झील किनारे बैठने का अपना अलग मजा है। साथ ही यहां खाने के लिए काफी अच्छी कैंटीन भी है, जहां लगभग हर तरह का खाना मिलता है।
Rock Garden Chandigarh
- फोटो : istock
रॉक गार्डन
- रॉक गार्डन सुखना झील के पास ही स्थित है और ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आपको बता दें कि रॉक गार्डन के संस्थापक नेक चंद थे, इसलिए इसे नेक चंद रॉक गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यहां कई चीजें आपको बनी हुई दिखेंगी, जो सभी बेकार सामान, मलबे, कचरे, बेकार बोतलें, चीनी मिट्टी के बर्तनों आदि से बनाई गई हैं। यहां आपको कृत्रिम झरना, स्मारक और कई सारी नर्तकियों, जानवरों और संगीतकारों की मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mansa devi mandir in panchkuala
- फोटो : facebook/Virus technologies
मंसा देवी मंदिर
- आप यहां मां मंसा देवी मंदिर जाकर माता रानी का आशीर्वाद भी ले सकते हैं। हर साल यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता के दर्शन करते हैं। इस मंदिर के लिए कहा जाता है कि आज जिस जगह पर मंसा देवी मंदिर है, यहां पर सती माता के मस्तक का आगे का हिस्सा गिरा था। मान्यता है कि इस मंदिर में आने वालों की मनोकामनाओं को माता रानी जरूर पूरी करती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्ट्रीट बाजार
- फोटो : amar ujala
सेक्टर 17 की मार्किट
- अगर आप चंडीगढ़ गए हैं, और सेक्टर 17 की मार्किट नहीं गए तो आपकी ये यात्रा अधूरी मानी जाएगी। दरअसल, चंडीगढ़ की सेक्टर 17 मार्किट में आपको कई बड़े ब्रांड की कंपनियों के शोरूम और स्ट्रीट पर लगी दुकानें मिल जाएंगी। यहां से आप अपने लिए, घरवालों के लिए या किसी अन्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं। सेक्टर 17 में चंडीगढ़ परिवहन का बस डिपो है, जहां से अलग-अलग जगहों के लिए बसें जाती हैं।