फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद इन बीच पर बिता सकते हैं समय, खूबसूरती मन मोह लेगी आपका

Wed, 26 May 2021 11:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 May 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beach of Puducherry
बीच पर घूमने का अलग मजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

भारत में हर साल देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इनमें से कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है, तो कोई पुराने किलों के लिए राजस्थान जैसी जगहों का रूख करता है। जबकि कई पर्यटक बीच पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी बीच पर घूमने का शौक रखते हैं तो हम आपको पुडुचेरी के कुछ बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप लॉकडाउन और कोरोना काल टल जाने के बाद जा सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बीच के बारे में।

tourist guide After lockdown you can go to these beach of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

माहे बीच

  • अगर आप शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो आप माहे बीच का रूख कर सकते हैं। यहां बीच का नीला पानी, हरे-भरे पेड़ और शांतिपूर्ण वातावरण काफी खूबसूरत एहसास देता है। यहां आप स्विमिंग और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
tourist guide After lockdown you can go to these beach of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रोमेनेड बीच

  • बात जब पुडुचेरी के खूबसूरत बीच की होती है, तो इनमें से एक है प्रोमेनेड बीच। ये एक रेतीला बीच है जो 1.2 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस बीच पर लोग समय गुजारने के लिए जाते हैं और खूब मस्ती भरा समय भी बिताते हैं। वहीं, ये बीच पुरानी औपनिवेशिक वास्तुकला से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beach of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सेरेनिटी बीच

  • इस बीच पर आपको काफी लोग मिल जाएंगे, जो इस खूबसूरत बीच पर समय बिताने आते हैं। इस बीच पर नीला पानी और सफेद रेत हर किसी को अपनी ओर खींचता है। यहां कई तरह की एक्टिविटी भी करवाई जाती है, जिसमें से एक है राफ्टिंग। यहां इसे सीखने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है और फिर आप इसे कर भी सकते हैं। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beach of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऑरोविले बीच

  • पुडुचेरी पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच ऑरोविले बीच काफी लोकप्रिय है। ये बीच इतना फेसम है कि यहां पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में शनिवार और रविवार को यहां जाना मतलब काफी भीड़ का मिलना है। ऐसे में आप इन दो दिनों को छोड़कर बाकी दिन में से कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं। यहां का क्रिस्टल क्लियर वॉटर हर किसी को आकर्षित करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed