फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक, लॉकडाउन के बाद दोस्तों संग बना सकते हैं इन जगहों का प्लान

Tue, 25 May 2021 11:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 May 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
tourist guide From Mumbai to Uttarakhand you can plan a trip with friends after lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। यहां कई ऐसे हिल स्टेशन से लेकर एडवेंचर वाली जगह हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से अभी इन जगहों पर जाना मुमकिन नहीं है, लेकिन जब लॉकडाउन खुल जाएगा और ये कोरोना का संकट टल जाएगा तब आप इन जगहों का प्लान कर सकते हैं। तो चलिए आपको मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप लॉकडाउन के बाद घूमने के बारे में सोच सकते हैं।

tourist guide From Mumbai to Uttarakhand you can plan a trip with friends after lockdown
lonavala - फोटो : istock

लोनावला, मुंबई

  • मुंबई की सबसे प्यारी जगह है लोनावला, जो कि एक हिल स्टशेन है। ये मुंबई के पास स्थित है और यहां जाकर आप एक अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां कई किले, गुफाएं, मंदिर, डैम और वाटरफॉल आपको देखने को मिल जाएंगे। जहां जाकर आप इन सबका लुत्फ उठा सकते हैं। यही नहीं, यहां आप पहाड़ियों पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। मुंबई से लोनावला की दूरी लगभग 95 किलोमीटर है।
tourist guide From Mumbai to Uttarakhand you can plan a trip with friends after lockdown
Panchgani - फोटो : istock

पंचगनी, मुंबई

  • मुंबई से पंचगनी पहुंचने के लिए आपको 250 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी और तब जाकर आप इस प्राचीन हिल स्टेशन पर पहुंच पाएंगे। यहां आकर प्रकृति के अद्भुत नजारों को आप अपनी आंखों से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां झील, पहाड़, और पेड़ों की घनी आबादी भी है। यही नहीं, यहां आप वेन्ना लेक जा सकते हैं और साथ ही पैराग्लाइडिंग, साइटसीइंग, टेबल लैंड के मजे भी ले सकते हैं। वहीं, पंचगनी वैक्स म्यूजियम जाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide From Mumbai to Uttarakhand you can plan a trip with friends after lockdown
कौसानी गांव, उत्तराखंड - फोटो : Instagram/rashnull

कौसानी, उत्तराखंड

  • कौसानी काफी ऊंचाई पर बसा है और ये एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां की सुंदरता का आनंद लेते हैं। कौसानी अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां से आप नंदाकोट, त्रिशूल और नंदा देवी पर्वत के भव्य नजारे का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप बैजनाथ मंदिर, रूद्रधारी जलप्रपात और गुफाओं का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
tourist guide From Mumbai to Uttarakhand you can plan a trip with friends after lockdown
रानीखेत के खूबसूरत दृश्य - फोटो : Facebook/Being Uttarakhandi

रानीखेत, उत्तराखंड

  • रानीखेत उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित है, और ये अल्मोडा जिल में पड़ता है जो कि एक सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आने वाले पर्यटक झूला देवी मंदिर के दर्शन करने भी जाते हैं। इसके अलावा यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही यहां जानवरों की कई प्राजतियां जैसे- लाल मुख वाला बंदर, सियार, लाल लोमड़ी, लंगूर आदि देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed