{"_id":"5ccd679dbdec2206fe0601e9","slug":"top-strategies-to-make-your-trip-in-low-budget-and-cheap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घूमने का है शौक लेकिन कम है सैलरी, ये जबरदस्त तरीके बना देंगे बजट वाली ट्रिप ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
घूमने का है शौक लेकिन कम है सैलरी, ये जबरदस्त तरीके बना देंगे बजट वाली ट्रिप
Sat, 04 May 2019 03:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
घूमने से पहले सौ बातें ध्यान में रखनी पड़ती हैं जिसमें पहले नंबर पर आता है बजट। कई बार ज्यादा खर्च हो जाने की वजह से मजा जरा किरकिरा सा हो जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन तरीकों के बारे में, जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने टूर का मजा किरकिरा होने से बचा सकते हैं।
पहले से तैयारी करें, जरूरी सामान साथ रखें। कई बार हड़बड़ी में सामान छूट जाता है, और फिर टूर पर जाकर उसी छोटे से काम के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।
अगर आपको गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना है, तो सर्दियों में जब सेल चल रही हो, तभी कपड़ें खरीद लें। इससे एक तो क्या पहनना है, वो पहले से तय हो जाता है, दूसरे लगभग आधे पैसे कपड़ों की खरीददारी से बच जाते हैं। सेल में कपड़ों को लेने से सामान सस्ता भी काफी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफ सीजन में घूमने जाएं ये अच्छा तरीका है। मसलन पहाड़ों पर घूमना है, तो तेज गर्मी का इंतजार न करें। उससे पहले ही जाएं या मौसम को खुशगवार होने दें। इससे अपनी पसंद की जगह आपको भीड़ भी कम मिलेगी, साथ ही ऑफ सीजन होने के चलते कई तरह के डिस्काउंट भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन
बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो फैमिली इंश्योरेंस भी कराएं। कई बार टूर पर तबियत खराब होने पर जेब एकदम खाली हो जाती है। ऐसे में कम पैसों में समय पर इंश्योरेंस पॉलिसी ले लें। होटल बुक करने से बचें। होटल बुक करने की जगह आप किसी हेस्ट हॉउस में रुकने को तरजीह दें। किसी अपॉर्टमेंट को किराए पर लें।