{"_id":"5ccd42bbbdec220742620684","slug":"best-places-in-india-to-visit-summer-2019-in-low-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर पैसे की कमी के कारण नहीं घूम पाते तो सिर्फ 5 हजार रुपये में घूम लें ये जगह","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर पैसे की कमी के कारण नहीं घूम पाते तो सिर्फ 5 हजार रुपये में घूम लें ये जगह
Sat, 04 May 2019 01:41 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 04 May 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
घूमने का मन तो सबका होता है लेकिन कई बार संकोच कर जाते हैं क्योंकि बात बजट की होती है। बजट की बात सोचकर आप घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं क्योंकि कहीं भी जाने के लिए अच्छी- खासी रकम खर्च होगी। लेकिन कहते हैं जीवन में किसी चीज का अफसोस लेकर नहीं जीना चाहिए तो चिंता छोड़िए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम पैसों में भी घूम सकते हैं।
शिमला-कुफरी एक शानदार जगह है। यहां दो दिन और दो रात का पैकेज लिया जा सकता है। यह टूर पैकेज बहुत आसानी से 5000 रुपयों के अंदर-अंदर हो सकता है। यहां रहना, घूमना और खाना-पीना मिलाकर आराम से इतने पैसों में आप शिमला घूम सकते हैं।
उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित औल पहाड़ी से घिरा हुआ है इसकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। दो दिन का प्लान बनाएं और 5000 रूपए में ये खूबसूरत जगह घूम आइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में कसौल भी लो बजट जगह है। कसौल चंडीगढ़-मनाली के बीच में पड़ने वाला एक हिल स्टेशन है। बैचलर्स के लिए ये पसंदीदा डेस्टीनेशन है। यहां के होटल रियायती दामों में उपलब्ध हैं। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा होता है तो यहां होटल 800 रुपयों से भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का पचमढ़ी भी लो बजट में बेहतर विकल्प है। यहां भी रियायती दरों में आसानी से होटल रूम उपलब्ध हो जाते हैं। साथ ही खाना- पीना भी हो जाता है। ऐसे में ये जगह भी चुनी जा सकती है।