फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडवेंचर लवर्स के लिए ये जगह हैं बेस्ट ऑप्शन, यहां की खूबसूरती मन मोह लेगी आपका

Sun, 30 Dec 2018 04:55 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 30 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
this place is best for adventure lovers
मौसम के बदलते मिजाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि सर्दी और भी बढ़ने वाली है - फोटो : social media

मौसम के बदलते मिजाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि सर्दी और भी बढ़ने वाली है, ऐसे में अगर आप एडवेंचर लवर्स हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए सबसे बेहतर जगह हिमाचल प्रदेश हो सकती है। यहां जाकर आप हसीन वादियां, ट्रैकिंग,स्नोफॉल, सी बीच मून और पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक सफर तय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में जहां जाकर वापस आने का दिल नहीं करेगा। 

this place is best for adventure lovers
ठंड में बर्फ का मजा लेना है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं - फोटो : social media

ठंड में बर्फ का मजा लेना है तो आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश अपनी प्रकृति, खूबसूरती और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अगर आपको हिमाचल की राजशाही युग की खूबसूरती देखनी है तो इसके लिए डलहौजी बेस्ट प्लेस है। प्राकृतिक सुंदरता देखनी हो तो धर्मशाला की वादियां और वहां की घाटियां आपका मन मोह लेंगी। यहां के मीठे पानी के झरने लोगों की पसंदीदा जगह हैं। यहां के पानी को लोग बहुत पसंद करते हैं। 

this place is best for adventure lovers
सर्दियों में कुफरी जाना भी सही ऑप्शन है। यहां इन दिनों कई अलग-अलग तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है - फोटो : social media

सर्दियों में कुफरी जाना भी सही ऑप्शन है। यहां इन दिनों कई अलग-अलग तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है, जिसका हिस्सा आप चाहें तो बन सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कुफरी की सड़कों पर हल्की बर्फबारी में घूमने का अपना अलग मजा होता है। हर तरफ से बर्फ की चादर से ढंकी कुफरी को देखना बहुत शानदार नजारा होता है। लोग यहां सर्दियों में जाना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this place is best for adventure lovers
मनाली जाकर रोहतांग में बर्फ का आनंद लेना आपके लिए शानदार अनुभव होगा

मनाली जाकर रोहतांग में बर्फ का आनंद लेना आपके लिए शानदार अनुभव होगा। साथ ही कुल्लू में सेब के बगान लोगों को बहुत पसंद आते हैं। कुल्लू लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां सेब के बगान के अलावा कई खूबसूरत झरने हैं, जहां लोग घूमने और फोटो शूट के लिए जाते हैं। 

विज्ञापन
this place is best for adventure lovers
अगर आपको सर्दियों में किसी गर्म जगह पर जाने का मन है तो गुजरात जाना सही होगा - फोटो : social media

अगर आपको सर्दियों में किसी गर्म जगह पर जाने का मन है तो गुजरात जाना सही होगा। यहां के खूबसूरत बीच पर बैठकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आसमान आपके नजदीक है और चांद कुछ कहना चाहता है। यह नजारा आपके लिए बेहद खूबसूरत और आनंद भरा होगा। रात को चांद देखना बेहद रोमांटिक होता है। आप गांव में लगे टेंट में स्टे कर सकते हैं। यहां रहने और खाने की व्यवस्था अच्छी होती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed