Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: पक्षियों से गायों और अब इंसानों में फैलने लगी ये जानलेवा बीमारी, डब्ल्यूएचओ ने किया अलर्ट

Thu, 26 Nov 2026 11:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 11:21 PM IST
सार

अमेरिका के वॉशिंगटन में तीन लोगों में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें एक की मौत हो गई। ये मामले चिंता बढ़ाते हैं क्योंकि वायरस जानवरों से इंसानों में पहुंच रहा है। हालांकि, अभी इंसान से इंसान में संक्रमण के प्रमाण नहीं हैं और आम लोगों का खतरा कम है। 

विज्ञापन
three confirmed human cases of bird flu in Washington why it is dangerous sign
इंसानों में बढ़ता बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में पक्षियों में फैलने वाली बीमारी का ख्याल आता है। आमतौर पर ये मुर्गियों में फैलने वाला संक्रमण माना जाता रहा है। हालांकि बीते वर्षों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि चूहे और गायों के साथ इंसानों में भी इस संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले आमतौर पर दुर्लभ होते हैं, हालांकि जिस तरह से अब इंसानों में ये संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसने वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ा दी है।



संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने या उनके मल-लार के जरिए इंसानों तक संक्रमण पहुंच सकता है। इसके लक्षण सामान्य रूप से फ्लू जैसे हो सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह तेजी से गंभीर रूप ले सकता है और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है।

हालिया रिपोर्ट्स में वाशिंगटन में एच5एन1 वायरस से तीन लोगों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है, इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है। आइए जानते हैं कि बर्ड फ्लू को आखिर इतना चिंता बढ़ाने वाला संक्रमण क्यों माना जाता रहा है?

Trending Videos
three confirmed human cases of bird flu in Washington why it is dangerous sign
गायों से बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

तीन लोग संक्रमित, एक की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिका के वाशिंगटन में एच5एन1 वायरस से तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि संगठन के मुताबिक आम जनता को इससे कोई खास खतरा नहीं है। 
 

  • ये मामले 16 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच सामने आए। इनमें से एक मौत का मामला भी है, जो संक्रमित डेयरी पशुओं या उनसे दूषित वातावरण के संपर्क में आने के बाद हुई पहली दर्ज मौत है।
  • ये तीनों मामले वयस्कों के हैं, जो वाशिंगटन राज्य की याकिमा काउंटी में डेयरी पशु फार्मों पर काम करते थे। 
  • इन फार्मों के डेयरी पशुओं में हाल ही में यह वायरस पाया गया था। वायरस के संपर्क में आए लोगों और उनके करीबी संपर्कों की जांच और निगरानी की जा रही है।


डब्ल्यूएचओ का कहना है कि बर्ड फ्लू वायरस मुख्य रूप से जानवरों में फैलता है और इंसानों को बहुत कम संक्रमित करता है। हालांकि, संक्रमित जानवरों या दूषित वातावरण के संपर्क में आने पर इंसानों में भी कभी-कभार संक्रमण हो सकता है।

three confirmed human cases of bird flu in Washington why it is dangerous sign
बर्ड फ्लू के कारण होने वाला संक्रमण - फोटो : Adobe Stock

'इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस' (अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियम) के तहत, इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के किसी नए सबटाइप से इंसानों में होने वाले संक्रमण को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना माना जाता है, जिसकी सूचना डब्ल्यूएचओ को देना अनिवार्य है। फिलहाल, संगठन का मानना है कि काम के दौरान वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए संक्रमण का जोखिम 'कम से मध्यम' स्तर का है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, स्थिति बदल सकती है। संगठन इन वायरसों और वैश्विक महामारी की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए है।

क्या होते हैं इसके लक्षण?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बर्ड फ्लू वायरस से इंसानों में होने वाला संक्रमण कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। 
 

  • इसमें आंखों में हल्की सूजन (कंजंक्टिवाइटिस) और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से से जुड़े लक्षणों से लेकर, जानलेवा और गंभीर स्थितियां तक हो सकती हैं।
  • एच5एन1 बर्ड फ्लू, इन्फ्लूएंजा-ए वायरस का एक सबटाइप है। यह मुख्य रूप से जंगली और पालतू पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन कभी-कभी स्तनधारी जीवों और इंसान भी फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
three confirmed human cases of bird flu in Washington why it is dangerous sign
बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर अलर्ट - फोटो : Freepik.com

इंसानों के लिए क्यों है खतरनाक?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एच5एन1 इंसानों के लिए खतरनाक  हो सकता है क्योंकि इंसानों में संक्रमण होने पर यह गंभीर निमोनिया, सांस लेने में परेशानी और जानलेवा स्थिति तक पैदा कर सकता है। कुछ मरीजों में आंखों में संक्रमण यानी कंजंक्टिवाइटिस भी देखा गया है।
 

  • वायरस के लगातार म्यूटेशन की आशंका वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाती है। अगर भविष्य में यह इंसानों के बीच आसानी से फैलने की क्षमता विकसित कर लेता है, तो बड़े स्तर पर महामारी का खतरा पैदा हो सकता है।  
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एच5एन1 संक्रमण का खतरा उन लोगों में ज्यादा रहता है जो संक्रमित पक्षियों या पशुओं के सीधे संपर्क में आते हैं। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले कर्मचारी, पशुपालक, डेयरी वर्कर और पशु चिकित्सक ज्यादा जोखिम हो सकता है।



--------------
स्रोत:
US reports three bird flu cases, one death in Washington state, WHO says


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed