भारत में नदियों को पवित्र माना जाता है। भारत में कई बड़ी नदियां हैं और इन नदियों की अपनी एक खास कहानी है। भारतीय संस्कृति में गंगा का पानी यानी गंगाजल घर में रखना या किसी पूजा पाठ में इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। तो वहीं विदेश में कुछ नदियां ऐसी हैं जो अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं। यह नदी बाकी सब नदी से अलग है तो आइए जानते है इस नदी की खासियत यात्रा के दौरान अपने टिकट और पासपोर्ट का जीरोक्स जरूर रखें। कहीं बाहर घूमनें जाएं तो ओरिजिनल कॉपी के जगह जीरोक्स लेकर जाएं। इसे आप टेंशन फ्री होकर घूम सकते हैं।
2 of 4
जुलाई महीने से नवंबर तक इस नदी का पानी पांच रंग में बदलता है
- फोटो : social media
कोलंबिया में केनो क्रिस्टल नाम की एक नदी है। इस नदी का पानी बाकी सभी नदियों की तरह बहता है लेकिन जुलाई महीने से नवंबर तक इस नदी का पानी पांच रंग में बदलता है। जिस वजह से वहां के लोग इस नदी को रिवर ऑफ कलर्स बोलते हैं। पर्यटक के लिए यह नजारा बेहद अद्धभूत होता है। नदी के पानी को देखकर ऐसा लगता है मानो कोई पानी के अंदर से चमत्कार कर रहा हो।
3 of 4
बारिश के मौसम में नदी के अंदर अलग-अलग रंग के पौधे निकल जाते हैं
- फोटो : social media
यात्रा के दौरान अपने टिकट और पासपोर्ट का जीरोक्स जरूर रखें। कहीं बाहर घूमनें जाएं तो ओरिजिनल कॉपी के जगह जीरोक्स लेकर जाएं। इसे आप टेंशन फ्री होकर घूम सकते हैं।
दरअसल बारिश के मौसम में नदी के अंदर अलग-अलग रंग के पौधे निकल जाते हैं जिनका कलर बेहद ही सुंदर होता है और यह नदी के पानी का रंग बदल देते है। जिस वजह से पानी बाहर से रंग-बिरंगा नजर आता है। लोगों के लिए यह नदी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होती है। देश- विदेश से घूमने आएं पर्यटक इस पानी का दीदार करने जरूर आते हैं। इस नदी का पानी दूसरी नदियों से बिल्कुल अलग नजर आता है।
4 of 4
कई अलग-अलग रंग के खूबसूरत फूल खिलते हैं
- फोटो : social media
घूमने के लिहाज से कोलंबिया बेहद खूबसूरत जगह है यहां लोग हर मौसम में घूमने आते हैं। यहां के खूबसूरत पेड़-पौधे लोगों को बहुत लुभाते हैं तो वहीं कई अलग-अलग रंग के खूबसूरत फूल खिलते हैं जो लोगों को सिर्फ और सिर्फ कोलंबिया में देखने को मिलते हैं। यहां रहने और खाने के ज्यादा नहीं लगते। आप चाहे तो इस जगह पर आपने फैमली के साथ भी जा सकते हैं। हनीमून के लिए भी यह बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां जाना आपके लिए शानदार अनुभव होगा।