फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के इन पांच बाजारों के आगे सारे बाजार हैं फेल, कम बजट में करें खूब खरीदारी

Tue, 29 Dec 2020 03:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
this 5 markets of delhi are worth visiting for low budget shopping
दिल्ली में कई सारे संपन्न बाजार हैं - फोटो : अमर उजाला

हर कोई दिल्ली जाकर अपनी किस्मत जरूर आजमाना चाहता है। ऐसे में समय-समय पर दिल्ली में कई व्यापारी आए और नतीजन आज दिल्ली में कई सारे संपन्न बाजार हैं। इन बाजारों से अन्य शहरों के बाजारों में सामान जाता है। दिल्ली के बाजारों की अपनी खासियत है, यह किसी को नाखुश नहीं करते हैं। महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ते सामान यहां उपलब्ध है। दिल्ली खरीदारी के मामले में सभी को संतुष्ट करना जानती है। अगली स्लाइड्स से जानिए दिल्ली के इन बाजारों के बारे में, जहां मिलता है सस्ता और सुंदर सामान।

 

 

 


 

 

 

 

 

 

 

this 5 markets of delhi are worth visiting for low budget shopping
नई सड़क बाजार - फोटो : Social media

किताबों का बाजार
यदि आप किताबों के दीवाने हैं तो नई सड़क बाजार आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हर प्रकार की किताब आपको मिल जाएगी। ऐसी कोई किताब नहीं जो यहां उपलब्ध न हो। यहां की खासियत यह है कि आपको कम से कम दाम में किताबें मिलेंगी। साथ ही आप अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं।

this 5 markets of delhi are worth visiting for low budget shopping
टैंक रोड - फोटो : Pixabay

जीन्स का बाजार
यदि आपको सस्ती, सुंदर और ब्रांडेड जींस की तलाश है तब तो आपको सीधे जाना चाहिए टैंक रोड। कहा जाता है कि यह जींस का सबसे बड़ा बाजार है। अन्य शहरों में भी जींस यहां से भेजी जाती हैं। ऐसे में आपको कम दाम में अच्छी से अच्छी जींस यहां मिल जाएगी। आप सामान्य जींस पर किसी भी ब्रांड का टैग भी लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
this 5 markets of delhi are worth visiting for low budget shopping
मजनू का टीला - फोटो : pixabay

जूतों का बाजार
यदि आपको ब्रांडेड जूते पहनने का शौक है लेकिन आप के पास फिलहाल उतने रूपये नहीं है तो मन मारने की आवश्यकता ही नहीं है। मजनू के टीले पर आपको जूतों के बड़े से बड़े ब्रांड की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी जो कि हूबहू नाइकी, रीबॉक के जूतों जैसी ही दिखाई देगी। बस दाम उनका आपके बजट में होगा। 

विज्ञापन
this 5 markets of delhi are worth visiting for low budget shopping
सरोजिनी नगर मार्केट - फोटो : instagram

इयररिंग, कपड़े एवं अन्य सामान
महिलाओं के पसंदीदा बाजार की यदि बात करें तो वो है सरोजिनी नगर मार्केट क्योंकि यहां महिलाओं के फैशन से जुड़े सामान बेहद काम दामों में मिल जाते हैं। महिलाएं यहां भाव-ताव करके दामों को कम भी करवा सकती हैं और एक ही जगह पर यहां हर प्रकार का सामान उपलब्ध होता है इसलिए महिलाओं के लिए तो यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed