फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करना चाहते हैं डेस्टिनेश वेडिंग और वो भी बेहद धूमधाम से, तो इन जगहों का करें रुख

Sat, 20 Mar 2021 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
these are best destination wedding places in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वो कहते हैं न कि शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। ऐसे में शादी का लड्डू ज्यादातर लोग खा ही लेते हैं। वहीं, शादी को लेकर लोगों के सपने होते हैं कि उनकी शादी भव्य अंदाज से हो और आजकल तो लोग डेस्टिनेशन वेडिंग भी कर रहे हैं। इसके लिए वो एक ऐसी जगह की तलाश में होते हैं, जहां वो बड़ी ही धूमधाम से अपनी शादी कर पाएं। अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।

these are best destination wedding places in india
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी के लिए एक ऐसी जगह हो, जहां आप भगवान का आशीर्वाद भी ले सकें तो फिर आपको ऋषिकेश का रुख करना चाहिए। पहाड़ों में बसी ये जगह देवभूमि कहलाती है और यहां देवताओं का वास है। यहां कई खूबसूरत मंदिर और शांत वातावरण है। गंगा किनारे शादी करने का अपना ही एक अलग मजा है। हर साल यहां काफी शादियां होती हैं।
these are best destination wedding places in india
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गोवा

  • आपने सुना होगा कि पार्टी करने के लिए और घूमने के लिए गोवा से अच्छी जगह कोई नहीं है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा से अच्छी जगह भी कोई और नहीं है। यहां लग्जरी वेडिंग करने का अपना मजा है। यहां कई ऐसे रिजॉर्ट और अन्य जगह हैं, जहां लोग बड़ी ही धूमधाम से शादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are best destination wedding places in india
केरल के अलाप्पुझा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Kerala Tourism

केरल

  • केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और यहां के नजारों का आनंद लेते हैं। अगर आप शांत वातावरण में शादी करना चाहते हैं, तो आपके लिए केरल काफी सही जगह हो सकती है। आप यहां कोवलम में भी शादी कर सकते हैं। यहां कई ऐसे वेडिंग रिजॉर्ट्स हैं, जो काफी शानदार हैं।
विज्ञापन
these are best destination wedding places in india
जल महल, जयपुर - फोटो : Social media

जयपुर

  • जयपुर तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी प्रसिद्ध जगह हैं। यहां तो आम लोगों के अलावा कई बड़े सेलिब्रेटीज भी शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। यहां के शाही महलों में आप शादी कर सकते हैं और साथ ही यहां के पैलेस भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां जल्दी से शादी करने के लिए जगह नहीं मिल पातीं, इसलिए यहां की बुकिंग पहले ही करानी पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed