वो कहते हैं न कि शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। ऐसे में शादी का लड्डू ज्यादातर लोग खा ही लेते हैं। वहीं, शादी को लेकर लोगों के सपने होते हैं कि उनकी शादी भव्य अंदाज से हो और आजकल तो लोग डेस्टिनेशन वेडिंग भी कर रहे हैं। इसके लिए वो एक ऐसी जगह की तलाश में होते हैं, जहां वो बड़ी ही धूमधाम से अपनी शादी कर पाएं। अगर आप भी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं, तो चलिए हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
{"_id":"6055d8e48ebc3e59176b7c1f","slug":"these-are-best-destination-wedding-places-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करना चाहते हैं डेस्टिनेश वेडिंग और वो भी बेहद धूमधाम से, तो इन जगहों का करें रुख","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
करना चाहते हैं डेस्टिनेश वेडिंग और वो भी बेहद धूमधाम से, तो इन जगहों का करें रुख
Sat, 20 Mar 2021 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
ऋषिकेश
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी के लिए एक ऐसी जगह हो, जहां आप भगवान का आशीर्वाद भी ले सकें तो फिर आपको ऋषिकेश का रुख करना चाहिए। पहाड़ों में बसी ये जगह देवभूमि कहलाती है और यहां देवताओं का वास है। यहां कई खूबसूरत मंदिर और शांत वातावरण है। गंगा किनारे शादी करने का अपना ही एक अलग मजा है। हर साल यहां काफी शादियां होती हैं।
गोवा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
गोवा
- आपने सुना होगा कि पार्टी करने के लिए और घूमने के लिए गोवा से अच्छी जगह कोई नहीं है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा से अच्छी जगह भी कोई और नहीं है। यहां लग्जरी वेडिंग करने का अपना मजा है। यहां कई ऐसे रिजॉर्ट और अन्य जगह हैं, जहां लोग बड़ी ही धूमधाम से शादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के अलाप्पुझा का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Kerala Tourism
केरल
- केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और यहां के नजारों का आनंद लेते हैं। अगर आप शांत वातावरण में शादी करना चाहते हैं, तो आपके लिए केरल काफी सही जगह हो सकती है। आप यहां कोवलम में भी शादी कर सकते हैं। यहां कई ऐसे वेडिंग रिजॉर्ट्स हैं, जो काफी शानदार हैं।
विज्ञापन
जल महल, जयपुर
- फोटो : Social media
जयपुर
- जयपुर तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी प्रसिद्ध जगह हैं। यहां तो आम लोगों के अलावा कई बड़े सेलिब्रेटीज भी शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। यहां के शाही महलों में आप शादी कर सकते हैं और साथ ही यहां के पैलेस भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां जल्दी से शादी करने के लिए जगह नहीं मिल पातीं, इसलिए यहां की बुकिंग पहले ही करानी पड़ती है।