फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Taj Mahal Dublicate News: आगरा का ताजमहल तो कई बार देखा होगा, लेकिन यहां कीजिए डुप्लीकेट ताजमहल के दीदार

Sat, 20 Mar 2021 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
agra tajmahal dublicate tajmahal do you know duplicate taj mahal in world
ताज महल आगरा - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वहां की नक्काशी, वहां की कलाकारी हर किसी को हैरान करती है। इसी कड़ी में आगरा में बना ताजमहल भी हर किसी को आकर्षित करने के साथ ही हैरान भी करता है। दुनिया के आठ अजूबों में अपनी जगह बना चुके ताजमहल को देखने के लिए हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचकर इसका दीदार करते हैं। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने ताजमहल का दीदार नहीं किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे डुप्लीकेट ताजमहल भी हैं, जिन्हें देखकर असली और डुप्लीकेट में फर्क करना बेहद कठिन है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

agra tajmahal dublicate tajmahal do you know duplicate taj mahal in world
ताज महल आगरा: Taj Arabia - फोटो : facebook/@hum1062

ताज अरेबिया

  • ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि दुबई में स्थित ताज अरेबिया भी ताजमहल का डुप्लीकेट है। यहां लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करने आते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत है और इसे क्राउन ऑफ अरेबिया भी कहा जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग इसे देखने और यहां शादी करने भी पहुंचते हैं।
agra tajmahal dublicate tajmahal do you know duplicate taj mahal in world
ताज महल आगरा: Bibi Ka Maqbara - फोटो : istock

बीबी का मकबरा

  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीबी का मकबरा स्थित है और ये देखने में एकदम ताजमहल जैसा ही लगता है। यहां जाकर आप ताजमहल वाला एहसास जरूर ले सकते हैं। इस मकबरे का निर्माण औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने अपनी मां दिलसार के लिए कराया था, और इसे भारत का छोटा ताजमहल कहा जाता है। हालांकि, ये आगरा वाले असली ताजमहल से आकार में छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra tajmahal dublicate tajmahal do you know duplicate taj mahal in world
ताज महल आगरा: Taj mahal in delhi - फोटो : facebook/Suhail Ahmad

दिल्ली का ताजमहल

  • अगर हम आपसे कहें कि एक ताजमहल दिल्ली में भी है, तो आप कहेंगे कि ये कहां है? तो आपको बता दें कि हम जिस दिल्ली वाले ताजमहल की बात कर रहे हैं, वो दिल्ली के सराय काले खां में बने वेस्ट टु वंडर पार्क में बना हुआ है। इस ताजमहल को कबाड़ से तैयार किया गया है और ये देखने में बेहद खूबसूरत है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
agra tajmahal dublicate tajmahal do you know duplicate taj mahal in world
ताज महल आगरा: taj mahal in china - फोटो : facebook/Anis Sina Leisure

चीन का ताजमहल

  • ये बात लगभग पूरी दुनिया जानती है कि चीन किसी भी चीज को बेहद सस्ते में और ठीक असली चीज की तरह ही बना देता है यानी वो नकल करने में काफी माहिर है। ठीक ऐसे ही चीन ने अपने देश में ताजमहल भी बना रखा है, जो हूबहू असली ताजमहल जैसा दिखता है। लेकिन ये असली नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed