फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन ट्री हाउस में बिता सकते हैं समय, मिलेगा खास अनुभव

Wed, 24 Mar 2021 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Mar 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
these are amazing tree house in india
tree house - फोटो : istock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो थोड़ा समय सुकून से बिता सके। लेकिन काम के बोझ की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। वहीं, अगर समय निकालते भी हैं तो इस चीज को लेकर हमेशा ही उलझन में रहते हैं कि वो कौन सी जगह हो सकती है, जहां वो सुकून के पल बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं और कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं तो आप ट्री हाउस में समय बिता सकते हैं। अगर आपने इनके बारे में अब तक सिर्फ सुना है, तो अब आप इनका अनुभव भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

these are amazing tree house in india
himachal pradesh - फोटो : istock

हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश घूमने-फिरने के लिए काफी सही जगह मानी जाती है। ऐसे में अगर आपको ट्री हाउस का आनंद लेना है, तो फिर आप हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कसोल के पास कई ट्री हाउस मिल जाएंगे, जो जमीन से 50 से 60 फीट ऊपर बने हुए हैं। यहां ठहरने का अनुभव काफी ज्यादा अलग है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग इस पल का आनंद लेते हैं।
these are amazing tree house in india
केरल - फोटो : Facebook/Kerala Tourism

वायनाड

  • केरल की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। यहां आप वायनाड में स्थित ट्री हाउस में ठहर सकते हैं और अपनी यादों में इन्हें जोड़ सकते हैं। इन ट्री हाउस को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चीजों से यहां के स्वदेशी आदिवासी लोगों ने बनाया है। इन ट्री हाउस से प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लिया जा सकता है। जो लोग भी वायनाड आते हैं, वो एक बार तो ट्री हाउस का अनुभव जरूर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are amazing tree house in india
kerala - फोटो : istock

मुन्नार

  • केरल के ही मुन्नार में भी आप ट्री हाउस का अनुभव ले सकते हैं। ये ट्री हाउस पश्चिमी घाट के हरे-भरे और घने जंगलों का अद्भुत नजारा है। सुकून के पल बिताने के लिए इस जगह को काफी सही माना जाता है। शहर की भीड़भाड़ से दूर आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। ये जंगल बेहद विशाल और घना है और ये जगह 10 एकड़ में फैली हुई है।
विज्ञापन
these are amazing tree house in india
tree house प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मुदुमलाई

  • ट्री हाउस का अनुभव लेने के लिए मुदुमलाई भी काफी अच्छी जगह है। प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच बनाए गए इन ट्री हाउस में हर सुख-सुविधा मौजूद है। यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार संग जा सकते हैं। ये जगह प्रकृति प्रेमियों, रोमांटिक लोगों और शांति के पल बिताने वाले लोगों के लिए बिल्कुल सही है। ऐसे में आप एक बार तो मुदुमलाई जाकर ट्री हाउस में सुकून के पल बिता सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed