Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: मौत का खतरे को टाल सकते हैं ये टेस्ट, जानलेवा बीमारी का समय रहते चल जाता है पता

Fri, 20 Nov 2026 03:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 03:53 PM IST
सार

Cancer Screening Test: मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, एचपीवी टेस्ट, कोलोनोस्कोपी और लो-डोज सीटी स्कैन अलग-अलग कैंसर की स्क्रीनिंग में मददगार हैं। इनसे शुरुआती बदलावों का पता लगाया जा सकता है। डॉक्टर आपकी उम्र, फैमिली हिस्ट्री और जोखिमों के आधार पर जांच की सलाह दे सकते हैं।

विज्ञापन
Cancer Screening Important Tests That Can Help Detect Cancer Early
कैंसर का बढ़ता खतरा और इसकी जांच - फोटो : Amarujala.com/AI

कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के सबसे बड़े कारणों में से एक है। इससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 'ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी' के अनुमानों के अनुसार, भारत में हर साल कैंसर से लगभग 9 लाख मौतें होती हैं, और साथ ही करीब 15.6 लाख नए मामले सामने आते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि ये बीमारी असल में किस स्तर तक हमारे लिए खतरा है।



कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है। भले ही मेडिकल साइंस की प्रगति और कारगर दवाओं ने इसके इलाज को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है,  फिर भी इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच खौफ अब भी बरकरार है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कई बार शुरुआती दौर में कैंसर के लक्षण दिखाई नहीं देते और जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक ये शरीर में फैल चुकी होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कैंसर का अगर समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज और जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। अब सवाल ये है कि फिर कैसे जाना जाए कि कहीं आप भी तो इस जानलेवा बीमारी का शिकार नहीं हैं?

Trending Videos
Cancer Screening Important Tests That Can Help Detect Cancer Early
कैंसर के बढ़ते खतरे - फोटो : Adobe Stock

कैंसर का बढ़ता खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर का खतरा सभी उम्र के लोगों में बढ़ता जा रहा है, इसलिए इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। वैसे तो जांच में कैंसर के लक्षण सामने आने से पहले ही शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों से इसका पता लगाया जा सकता है। समय पर कैंसर का पता चल जाने से इलाज शुरू करने का मौका मिल सकता है।

आइए जानते हैं कौन से टेस्ट की मदद से कैंसर का पता लगाया जा सकता है?

Cancer Screening Important Tests That Can Help Detect Cancer Early
ब्रेस्ट कैंसर की जांच - फोटो : Adobe Stock

मैमोग्राफी टेस्ट
 

  • मैमोग्राफी, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला एक्स-रे टेस्ट है। इसमें कम मात्रा में एक्स-रे की मदद से स्तनों की तस्वीरें ली जाती हैं। इससे ऐसी छोटी गांठ या असामान्य बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें हाथ से महसूस करना संभव नहीं होता। बढ़ती उम्र की महिलाओं और ब्रेस्ट कैंसर के अधिक जोखिम वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर ये टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।


पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cancer Screening Important Tests That Can Help Detect Cancer Early
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

एफआईटी और कोलोनोस्कोपी टेस्ट
 

  • एफआईटी टेस्ट में स्टूल के सैंपल में छिपे खून की जांच की जाती है। यह बड़ी आंत और मलाशय के कैंसर की स्क्रीनिंग में मददगार हो सकता है। वहीं, कोलोनोस्कोपी में कैमरे वाली पतली ट्यूब से बड़ी आंत के अंदर देखा जाता है। इससे कैंसर से पहले बनने वाले पॉलीप्स का भी पता लगाया जा सकता है। 


लो-डोज सीटी स्कैन टेस्ट
 

  • लो-डोज सीटी स्कैन फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती स्क्रीनिंग में मददगार माना जाता होता है। इसमें कम रेडिएशन की मदद से फेफड़ों की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है, जो लंबे समय तक धूम्रपान का शिकार रहे है। गौरतलब है कि फेफड़ों का कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक रहा है, इससे हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed