भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। इन जगहों पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और सुकून के पल बिताते हैं। ऐसी ही एक जगह है कोलकाता, जो अपनी ऐतिहासिक खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां कई ऐसी घूमने की जगह हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और वो भी कम बजट में। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप फिर कोलकाता घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"6059ad535b220241142bd118","slug":"do-you-know-kolkata-best-place-for-holiday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम बजट में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो एक बार कोलकाता की इन जगहों पर जा सकते हैं आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कम बजट में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो एक बार कोलकाता की इन जगहों पर जा सकते हैं आप
Tue, 23 Mar 2021 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
howrah bridge
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सोनाझुरी
- अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और शांति के कुछ पल एंकात में बिताना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए सोनाझुरी से ज्यादा सही जगह कोई हो नहीं सकती। यहां सोनाझुरी हॉट भी है, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं। सोनाझुरी को शांतिनिकेतन का द्वार भी कहा जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग सुकून के पल बिताने आते हैं।
Jaldapara National Park
- फोटो : istock
जलदापाड़ा
- कोलकाता के पास में स्थित जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। ये उद्यान अलीपुरद्वारा में स्थित है और ये दोरसा नदीं के किनारे पर बसा हुआ है। यहां आप अपनों संग जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। हर साल इस उद्यान घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यहां काफी ज्यादा गैंडा हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाचुंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Gangtok
लाचुंग
- कोलकाता के बेहद पास स्थित लाचुंग में आप ग्लास स्काईवॉक और केबल कार राइड का आनंद ले सकते हैं। इस शहर को लाचुंग इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये शहर लाचुंग नदियों के संगम पर स्थित है। यहां प्रकृति के कई अनोखे नजारे हैं, जिनका दीदार आप यहां कर सकते हैं। यहां आप जलप्रपात के मजे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Shankarpur
- फोटो : istock
शंकरपुर
- शंकरपुर एक बीच है, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ये बीच दीघा शहर में स्थित है। यहां आप वॉक कर सकते हैं, शाम के नजारों का आनंद ले सकते हैं। ऊंची उठती लहरों से आप बातें कर सकते हैं। बीच पर लोग जमकर मस्ती भी करते हैं, और अपनी थकान को दूर करने की कोशिश करते हैं।