फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 Day Trip: दो दिन की यात्रा के लिए 5 खूबसूरत जगहें, दिल्ली से करें सफर की शुरुआत

Fri, 05 Jul 2024 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 09:25 AM IST
विज्ञापन
Summer Travel Guide 5 Stunning Destinations For A 2 Day Trip From Delhi NCR
Travel - फोटो : freepik

2 Day Trip From Delhi: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। लोगों ने पहले ही छुट्टियों में घूमने की योजना बना ली होगी। इस मौसम में किसी ठंडी या सुकून भरी जगह पर जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के शहर के रहने वाले हैं तो आपके पास घूमने के लिए या गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए बेहद करीब कई स्थानों के विकल्प हैं। योजनाबद्ध तरीके से आप दिल्ली से दो दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, इतिहास प्रेमी, या फिर सुकून की तलाश में हों, कुछ गंतव्य दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर ही मिल जाएंगे। इस लेख में पांच आश्चर्यजनक जगहों के बारे में बताया जा रहा हैं, जहां दो दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं।

Summer Travel Guide 5 Stunning Destinations For A 2 Day Trip From Delhi NCR
Taj mahal - फोटो : Pexle

आगरा

दिल्ली से 230 किमी दूर आगरा का सफर 3-4 घंटों में सड़क मार्ग के जरिए पूरा किया जा सकता है। जादुई नजारों वाला ताजमहल आगरा में स्थित है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया गया है। इसके अलावा यहां आगरा फोर्ट, मुगल गार्डन समेत कई अन्य ऐतिहासिक जगहों की सैर के लिए जा सकते हैं।

Summer Travel Guide 5 Stunning Destinations For A 2 Day Trip From Delhi NCR
Jaipur - फोटो : amar ujala File

जयपुर

दिल्ली से 4-5 घंटे का सफर तय करके जयपुर की सैर पर जा सकते हैं। जयपुर राजधानी दिल्ली से 280 किमी दूर है। पिंक सिटी जयपुर इतिहास, संस्कृति और राजघराने का जीवंत मिश्रण है। अंबर फोर्ट, हवा महल, नाहरगढ़ और आमेर का किला घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Travel Guide 5 Stunning Destinations For A 2 Day Trip From Delhi NCR
Shiv Temple - फोटो : Istock

ऋषिकेश

राजधानी दिल्ली से 240 किमी दूर महज 5-6 घंटे की ड्राइव करके आप ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। हिमालय की गोद में और गंगा किनारे स्थित ऋषिकेश में रोमांच और आध्यात्म के समायोजित अनुभव के लिए जा सकते हैं। यहां रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, क्लिप जंपिंग एक्टिविटी के जरिए एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ ही योग और ध्यान के जरिए शरीर और मन को सुकून का अनुभव करा सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Travel Guide 5 Stunning Destinations For A 2 Day Trip From Delhi NCR
Travel - फोटो : istock

भरतपुर 

दिल्ली से 200 किमी दूर 4-5 घंटे की दूरी पर भरतपुर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए, भरतपुर अपने प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जो कि एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed