फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit in July: जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, यहां का मौसम होता है बेहद सुहाना

Mon, 01 Jul 2024 01:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

दो दिन की ट्रिप के लिए ऐसी ही जगहों का चयन करें, जहां घूमने के लिए खर्च भी कम हो और सुहाना माहौल हो। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में

विज्ञापन
Best Places To Visit in July in india 2024 With Family And Friends
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें - फोटो : Istock

Places To Visit in July : उमस भरी गर्मी अब कम होने लगी है। मानसून आने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो जाता है। इस मौसम में घूमने के लिए भी जा सकते हैं, क्योंकि चिलचिलाती धूप आपकी आंखों और दिमाग को परेशान नहीं करती। देश की कुछ जगहों का नजारा तो इस मौसम में बहुत बेहतरीन बन जाता है। 



दरअसल जुलाई में मानसून की शुरुआत होती है। न तो बहुत अधिक मूसलाधार बारिश होती है और न ही बहुत अधिक गर्मी रहती है। ऐसे में ये महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त रहता है। जुलाई महीने में बहुत अधिक छुट्टी तो नहीं है लेकिन वीकेंड ट्रिप पर सफर के लिए जा सकते हैं। दो दिन की ट्रिप के लिए ऐसी ही जगहों का चयन करें, जहां घूमने के लिए खर्च भी कम हो और सुहाना माहौल हो। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में।

Best Places To Visit in July in india 2024 With Family And Friends
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

केरल के पर्यटन स्थल

जुलाई में गर्मी रहती हैं, हालांकि मानसून आने से कुछ राहत मिल सकती है। ऐसे में जुलाई के महीने में मानसून का पूरा लुत्फ उठाने के लिए केरल घूमने जा सकते हैं। केरल का अल्लेपी, मुन्नार, पेरियार, पोनमुडी इस मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। केरल के इन खूबसूरत शहरों और हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट, कोचिन एयरपोर्ट या फिर त्रिवरुनानथपुरम सेंट्रल, एर्नाकुलम जंक्शन, पालाकक्ड जंक्शन जा सकते हैं।

Best Places To Visit in July in india 2024 With Family And Friends
महाबलेश्वर - फोटो : instagram

महाराष्ट्र के हिल स्टेशन

महाराष्ट्र में कई ऐसे शहर हैं, जहां जुलाई के महीने में जा सकते हैं। इनमें महाबलेश्वर हिल स्टेशन, अंबोली, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, अलीबाग जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए मुंबई या पुणे एयरपोर्ट और पुणे जंक्शन आदि से सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit in July in india 2024 With Family And Friends
नंदी हिल्स - फोटो : Instagram

कर्नाटक के पर्यटन स्थल

जुलाई के महीने में भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। कुर्ग के अलावा चिकमंगलूर ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए जाना जाता है। बीआर हिल्स, नंदी हिल्स और केम्मनगुंडी और उडुपी से 45 किमी दूर अगुंबे हिल स्टेशन जा सकते हैं।

विज्ञापन
Best Places To Visit in July in india 2024 With Family And Friends
Rajasthan - फोटो : PTI

राजस्थान के खूबसूरत शहर

राजस्थान बेहद खूबसूरत और शाही शानो शौकत को प्रदर्शित करने वाला राज्य है। इस राज्य में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतर विकल्प हैं। इन शहरों की खूबसूरती मानसून में अधिक बढ़ जाती है। गर्मी में जहां जयपुर और उदयपुर समेत कई शहर घूमने जाना गलत फैसला हो सकता है, वहीं मानसून और सर्दियों में यहां की सैर आनंद का अनुभव करा सकती है। जुलाई के महीने में आप उदयपुर की सैर पर जाएं। यहां के ऐतिहासिक स्थल, झीलें और किले बेहद अद्भुत दृश्य प्रदान करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed