Top 5 Places To Visit In Bali: बाॅलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने हाल ही में बाली में छुट्टियां मनाई हैं। सुहाना अपनी दोस्त के साथ बाली वेकेशन पर थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बाली यात्रा नेटिजन के साथ शेयर की। सुहाना लाल रंग की स्ट्रेपी ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं। सुहाना ने खूबसूरत झरनें, हरे-भरे मैदान और होटल रूम की फोटो शेयर की है।
बाली इंडोनेशिया का एक बेहद मशहूर पर्यटन स्थल है, जिसे खूबसूरत समुद्र तटों, हरियालीऔर समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। वैसे बाली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच होता है। यहां जाने के लिए आपको लगभग 50,000 रुपये से एक लाख रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है, जिसमें फ्लाइट, होटल और घूमने-फिरने का खर्च शामिल होगा। अगर आप भी सुहाना खान की तरह बाली घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इन 5 खास जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
2 of 6
कूटा बीच
- फोटो : instagram
कूटा बीच
बाली समुद्र तटों से घिरा हुआ है, जहां कई खूबसूरत और प्रसिद्ध बीच हैं। इसमें सबसे लोकप्रिय कूटा बीच, एमेड बीच, सेमीन्यक बीच, जिम्बरन बीच हैं। कूटा बीच अपनी सुनहरी रेत, तेज लहरों और शानदार नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। सर्फिंग के शौकीनों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।
3 of 6
उबुद मंकी फॉरेस्ट
- फोटो : Istock
उबुद मंकी फॉरेस्ट
अगर आप बाली की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखना चाहते हैं, तो उबुद आपके लिए परफेक्ट जगह है। बाली के उबुद शहर में पवित्र बंदर वन अभ्यारण्य है। यहां के हरे-भरे धान के खेत, आर्ट गैलरी, और ट्रेडिशनल मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। अभ्यारण्य में प्रवेश के लिए टिकट लेना होता है, जिसे आप आॅनलाइन या प्रवेश द्वार से बुक कर सकते हैं।
4 of 6
तानाह लोत मंदिर
- फोटो : instagram
तानाह लोत मंदिर
बाली में कई खूबसूरत और मशहूर मंदिर हैं जिनमें उलुन दानु ब्राटन का पैगोडा, पुरा पेलिंगिह मेरु मंदिर और पुरा उलुन दानु शामिल हैं। समुद्र के किनारे स्थित तानाह लोत मंदिर एक ऐतिहासिक स्थान है जो कि बाली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। सूर्यास्त के समय यहां का नज़ारा बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है।
5 of 6
नुसा पेनिडा
- फोटो : instagram
नुसा पेनिडा
बाली के नुसा पेनिडा द्वीप साफ पानी, शानदार समुद्र तटों, मंदिरों और हरे-भरे जंगलों के कारण लोकप्रिय है। अगर आप बाली की प्राकृतिक सुंदरता को पूरी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो नुसा पेनिडा जरूर जाएं। यहां के खूबसूरत बीच, ब्लू लैगून और क्लिफ व्यू आपका दिल जीत लेंगे।