फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tirupati: तिरुपति बालाजी जाने का है प्लान तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, कम खर्च में आसानी से होंगे दर्शन

Wed, 13 Nov 2024 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:57 AM IST
सार

लेख से जानिए तिरुपति बालाजी के दर्शन कैसे कर सकते हैं? दिल्ली से तिरुपति जाने का सबसे आसान तरीका क्या है? साथ ही मंदिर के दर्शन के बाद आस-पास स्थित कौन से पर्यटन स्थलों की सैर की जा सकती है और जानिए तिरुपति जानें में कुल कितना खर्च आएगा।

विज्ञापन
sri Venkateswara Temple Tirumala Tirupati Balaji Temple budget Tour Guide nearby Tourist Places
तिरुपति के दर्शन कैसे करें - फोटो : amar ujala

रूबी शुक्ला



Tirumala Tirupati Balaji Temple Tour Guide: 
श्रद्धालुओं की तिरुपति बालाजी पर अटूट आस्था है। यह जगह भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरुमाला पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा होती है। यह मंदिर पूरे भारत में ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल हजारों-लाखों श्रद्धालु दक्षिण भारत में स्थित तिरुपति बालाजी के दर्शन को पहुंचते हैं। इस स्थान की लोकप्रियता की एक वजह इसकी खूबसूरती भी है। मंदिर एक पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है, क्योंकि ये खूबसूरत समुद्र तटों के किनारे बसा है और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी शानदार है। इस लेख के जरिए बताते हैं कि तिरुपति बालाजी के दर्शन कैसे कर सकते हैं? दिल्ली से तिरुपति जाने का सबसे आसान तरीका क्या है? साथ ही मंदिर के दर्शन के बाद आस-पास स्थित कौन से पर्यटन स्थलों की सैर की जा सकती है और जानिए तिरुपति जानें में कुल कितना खर्च आएगा।

तिरुपति बालाजी मंदिर की मान्यता

तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर चमत्कारों और रहस्यों से भरा है। मंदिर के देवता श्री वेंकटेश्वर स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। मान्यता है कि यहां बाल दान करने से जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां और बुराइयां दूर होती हैं एवं समृद्धि आती है।

sri Venkateswara Temple Tirumala Tirupati Balaji Temple budget Tour Guide nearby Tourist Places
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : Adobe

कैसे मिलते हैं तिरुपति बालाजी के दर्शन?

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए हर रोज यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ट्रस्ट द्वारा दर्शन के लिए टिकट बुक करने की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने पर आप सीधे काउंटर से टिकट ले सकते हैं, जो पूरी तरह मुफ्त है। इसके अलावा आप तिरुपति बालाजी की आधिकारिक वेबसाइट Tirumala.org में जाकर दर्शन पास बनवा सकते हैं। दर्शन पास बनवाने के लिए पहचान पत्र की जरूरत होती है।

sri Venkateswara Temple Tirumala Tirupati Balaji Temple budget Tour Guide nearby Tourist Places
कैसे जाएं तिरुपति बालाजी मंदिर? - फोटो : freepik

कैसे जाएं तिरुपति बालाजी मंदिर?

तिरुपति बालाजी जाने के लिए कई सुविधाएं हैं। आप रेल, सड़क और हवाई मार्ग से तिरुपति जा सकते हैं। दिल्ली से तिरुपति बालाजी की यात्रा के लिए नवयुग एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस सहित लगभग 5 ट्रेनें चलती हैं, जो लगभग 2120 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। दिल्ली से तिरुपति के लिए चलने वाली सबसे सस्ती ट्रेन नवयुग एक्सप्रेस है और सबसे तेज ट्रेन केरला एक्सप्रेस है।

हवाई माध्यम से तिरुपति जाना चाहते हैं तो दिल्ली से तिरुपति और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए आसानी से फ्लाइट मिल जाएगी। तिरुपति बालाजी मंदिर से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट तिरुपति अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे से तिरुपति बालाजी मंदिर की दूरी 13 किलोमीटर के आस-पास है। इसके अलावा आप मद्रास एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट, तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट या कोयंबटूर एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sri Venkateswara Temple Tirumala Tirupati Balaji Temple budget Tour Guide nearby Tourist Places
तिरुपति बालाजी घूमने का खर्च - फोटो : Istock

तिरुपति बालाजी घूमने का खर्च

अगर आप कम पैसों में तिरुपति का सफर करना चाहते हैं तो दिल्ली से तिरुपति बालाजी के लिए ट्रेन या फ्लाइट के किराए के लिए सीधा व्यय करना पड़ता है। वहां के छात्रावास में 2-3 दिन रहने का खर्च 1 रुपये भी नहीं है क्योंकि, यहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट के जरिए आयोजित की जाती है। ट्रस्ट द्वारा ठहरने के लिए कई छात्रावास बनाए गए हैं, जहां आप आराम से 2-3 दिन रुक सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी होटल में रहने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 500 रुपये से होटल में प्रति दिन के लिए कमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
sri Venkateswara Temple Tirumala Tirupati Balaji Temple budget Tour Guide nearby Tourist Places
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : Adobe Stock

तिरुपति बालाजी के आसपास पर्यटन स्थल

तिरुपति बालाजी जा रहे हैं तो थोड़ा और समय निकालकर आस-पास स्थित शानदार पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के अलावा बालाजी मंदिर के ही पास स्थित श्री हनुमान मंदिर जरूर जाएं। मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ यहां रुके थे। इसके अलावा पदमावती अम्बावरी मंदिर, कपिला तीर्थम, तुम्भुरु तीर्थम, गोविंदराजस्वामी मंदिर, श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान, हिरण पार्क, चंद्रागिरी, स्वामी पुष्कारिणी झील, क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, देवस्थानम गार्डन, सिलाथोरनाम आस-पास स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed