Solo Trip Packages: युवाओं के बीच इन दिनों सोलो ट्रिप काफी चलन में है। सोलो ट्रिप में व्यक्ति अकेले सफर पर निकलता है और जगहों को घूमता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास घूमने फिरने का समय कम होता है। अक्सर ऐसा होता है कि आप सफर पर जाना चाहते हैं लेकिन आपके परिवार या दोस्त कामकाज के कारण व्यस्तता के चलते यात्रा के प्लान को टालते रहते हैं। वहीं कई बार बजट के कारण भी लोग यात्रा पर नहीं जा पाते। ऐसे में अगर आप घूमने जाना चाहते हैं और आपके पास समय व पैसा दोनों ही सीमित है तो सोलो ट्रिप आपके लिए बेहतर विकल्प है। हालांकि पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कम समय और कम पैसों में सफर का आनंद कैसे उठाना है। यहां बजट में सोलो ट्रिप की योजना बनाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। सोलो ट्रिप पर निकलने से पहले जान लें कि कितने पैसे कि यात्री को जरूरत हो सकती है।
Solo Trip Packages: सोलो ट्रिप के लिए कितने रुपये होने चाहिए जेब में? ऐसे बनाएं कम बजट में सफर की योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा से पहले बनाएं बजट
सोलो ट्रिप पर जाने की योजना है तो कम पैसों में सफर के लिए पहले ही बजट बना लें। यात्रा के लिए परिवहन किराए से लेकर ठहरने और घूमने आदि के लिए एक बजट निर्धारित होने पर ही आप उस सीमित राशि में ट्रिप पर जा सकते हैं। अगर किसी पास के हिल स्टेशन पर जा रहे हैं तो 5000 से 8000 हजार तक रुपये में बहुत शानदार सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।
परिवहन तय करें
कम पैसों में सफर करना चाहते हैं तो गंतव्य पर जाने के लिए सस्ते परिवहन का चयन करें। रेल का किराया कम होता है। आप ट्रेन या बस से सफर पर जा सकते हैं। मसलन आपको बनारस जाना है तो पहले पता करें कि आपके शहर से बनारस का बस और ट्रेन का किराया कितना है। 500 से 1000 रुपये में आप आराम से दिल्ली से बनारस का सफर ट्रेन या बस से कर सकते हैं। पहले से टिकट करा कर भी आप आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकते हैं।
होटल की बुकिंग
सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं या अगर युवा सफर पर हैं तो स्थानीय जगहों को अच्छे से घूमने और समझने के लिए अधिक लग्जरी होटल का चयन न करें। बल्कि बजट को ध्यान में रखकर होटल लें। इसके लिए पहले से होटल की बुकिंग भी कर लें। कम बजट के होटल की बुकिंग का मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि होटल खराब होगा। यह ध्यान में रखकर जाएं कि आपको वह जगह घूमना हैं और होटल में बहुत कम वक्त गुजारना है, इसलिए होटल के आलीशान होने की जरूरत नहीं है।
स्थानीय परिवहन
जब आप यात्रा पर किसी शहर या पर्यटन स्थल पर जाएं तो निजी टैक्सी की बजाय सार्वजनिक परिवहन से सफर करें। सार्वजनिक वाहन चालक कम पैसों में आपको स्थानीय जगहों की सैर कराते हैं। जैसे मथुरा बरसाना की यात्रा पर जाएं तो ऑटो रिक्शा से घूमें। मथुरा वृंदावन की गलियों में ऑटो चालक आपको कई सारे प्रसिद्ध मंदिरों और जगहों के दर्शन महज 500 रुपये तक में कर सकते हैं।