फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Travel Guide: ठिठुरन वाली सर्दी में गर्म रहते हैं ये पर्यटन स्थल, अपनों के साथ घूमने का बनाएं प्लान

Mon, 14 Nov 2022 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Winter Travel Guide Warm Places to Go In November and December Know All About Destinations
सर्दियों में घूमने के लिए गर्म जगह - फोटो : Istock

Winter Travel Guide: सर्दी आ गई हैं। ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इस मौसम में घूमने का मजा ही अलग होता है। जिन लोगों को घूमने का शौक है, वह सर्दियों में अक्सर किसी सफर की योजना बनाते हैं। सर्दियों में यात्रा के लिए भारत में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। अक्सर लोगों को बर्फबारी देखनी होती है, जिसका लुत्फ़ सर्दियों के मौसम में ही उठाया जा सकता है। ऐसे में पर्यटक सर्दियों में किसी पहाड़ी जगह जैसे शिमला मसूरी और कश्मीर जाना चाहते हैं लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो बहुत ज्यादा सर्दी पसंद नहीं करते। नवंबर-दिसंबर की ठिठुरन वाली सर्दी के मौसम में वह किसी ऐसी जगह की तलाश में होते हैं, जहां उन्हें गर्माहट मिल सके। सर्द मौसम में गर्मी का मजा लेने के लिए देश की कुछ जगहों पर नवंबर दिसंबर में घूमने जा सकते हैं।

Winter Travel Guide Warm Places to Go In November and December Know All About Destinations
कच्छ - फोटो : facebook

कच्छ, गुजरात

पर्यटन के लिहाज से गुजरात शानदार जगह है। सर्दियों में परिवार या दोस्तों के साथ गुजरात जाना बेहतरीन विकल्प रहेगा। अगर नवंबर दिसंबर में घूमने जाने का प्लान है तो कच्छ जाएं। यहां का रण उत्सव दुनियाभर में मशहूर है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। ऊंच की सवारी करने से लेकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ आप इस मौसम में बेफ्रिकी से उठा सकते हैं।

Winter Travel Guide Warm Places to Go In November and December Know All About Destinations
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg

कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कुर्ग प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत दृश्य दिखाता है। इसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। वहीं सर्दियों के मौसम में कुर्ग की सैर मजे को दोगुना कर सकती है। ठंड के दिनों में यह अन्य स्थानों की तुलना में गर्म रहता है। इस हिल स्टेशन में हरी भरी वादियां, चाय के बागान, कॉफी के पेड़ आदि घूमने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Travel Guide Warm Places to Go In November and December Know All About Destinations
जैसलमेर - फोटो : सोशल मीडिया

जैसलमेर, राजस्थान

राजस्थान में बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। राजस्थान के किसी भी शहर में आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन सर्दियों में राजस्थान के जैसलमेर में घूमने का लुत्फ दोगुना हो जाएगा। जैसलमेर को गोल्डन सिटी कहा जाता है, जहां प्रसिद्ध झीलें, हवेली, किले, जैन मंदिर आदि घूम सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां आपको गर्माहट का अहसास भी मिलेगा।

विज्ञापन
Winter Travel Guide Warm Places to Go In November and December Know All About Destinations
गोवा - फोटो : Istock

गोवा

युवाओं के लिए गोवा जन्नत से कम नहीं है। सर्दियों में आप गोवा घूमने जा सकते हैं। यहां आपको गर्माहट का अहसास होगा। अधिक सर्दी में आप गोवा में बीच पर समुद्र किनारे लहरों का लुत्फ उठा सकते हैं। देर रात पार्टी कर सकते हैं और लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed