फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2025: दिल्ली के पास हैं बेहद रोमांटिक जगहें, जहां प्यार का इजहार करने जा सकते हैं लोग

Sat, 08 Feb 2025 07:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 07:39 AM IST
सार

प्राकृतिकता, रोमांस और क्लासिक रोमांस जैसे माहौल में आप पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं।  अपनी पसंद और बजट के हिसाब से जगह चुनें और अपने खास पलों को यादगार बनाएं।

विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places in Delhi for Dating Romantic Dating Spots Near Delhi NCR
Propose Day - फोटो : Adobe stock

Propose Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन इजहार ए मुहब्बत का मौका देता है। 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है, इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं। हालांकि प्यार भरी बातें करने के लिए ऐसा माहौल या जगह चुनें, जहां इश्क की बाते अधिक प्रभावी लगें। पार्टनर आपके प्रपोजल से इंप्रेस हो जाए। दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं और यहां किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं। प्राकृतिकता, रोमांस और क्लासिक रोमांस जैसे माहौल में आप पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं।  अपनी पसंद और बजट के हिसाब से जगह चुनें और अपने खास पलों को यादगार बनाएं।

Propose Day 2025 Best Places in Delhi for Dating Romantic Dating Spots Near Delhi NCR
लेक में बोटिंग - फोटो : अमर उजाला

दमदमा लेक

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह परफेक्ट है। दमदमा झील गुरुग्राम से लगभग 50 किमी दूर स्थित है। इस खूबसूरत झील के किनारे बोटिंग और शांत वातावरण में प्यार भरे पल बिता सकते हैं। सनसेट के समय यह जगह बेहद रोमांटिक लगती है। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बोटिंग और कैंपिंग की भी सुविधा है।

Propose Day 2025 Best Places in Delhi for Dating Romantic Dating Spots Near Delhi NCR
मुरथल के लिए लाॅन्ग ड्राइव - फोटो : iStock

मुरथल

दिल्ली से 50 किमी दूर मुरथल है, जहां आप पार्टनर के साथ लाॅन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और पराठों को स्वाद चख सकते हैं। अगर आपको खाने का शौक है, तो यह जगह परफेक्ट है। यहां के मशहूर ढाबों में आप अपने पार्टनर के साथ लजीज परांठों का आनंद ले सकते हैं। नाइट ड्राइव के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places in Delhi for Dating Romantic Dating Spots Near Delhi NCR
नीमराना राजस्थान - फोटो : Adobe

नीमराना फोर्ट पैलेस

रॉयल रोमांस का अनुभव लेने के लिए आप राजस्थान स्थित नीमराना फोर्ट पैलेस जा सकते हैं। यह जगह दिल्ली से लगभग 120  किमी दूर है। अगर आप किसी लग्जरी और किंग साइज डेट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जगह बेस्ट है। किले का ऐतिहासिक और रोमांटिक माहौल इसे परफेक्ट डेट स्पॉट बनाता है। यहां आप रॉयल डिनर, स्विमिंग और स्पा का मजा भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places in Delhi for Dating Romantic Dating Spots Near Delhi NCR
इंडिया गेट - फोटो : PTI

कनॉट प्लेस और इंडिया गेट

क्लासिक रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली के बीचो-बीच स्थित  कनॉट प्लेस और इंडिया गेट को घूमने जाएं।अगर आप लॉन्ग वॉक और लाइट म्यूजिक के बीच प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, तो यह जगह परफेक्ट है। इंडिया गेट के पास बैठकर खुली हवा में बातें करना और स्ट्रीट फूड का मज़ा लेना शानदार अनुभव होता है। कनॉट प्लेस में आप किसी रोमांटिक कैफे या रेस्तरां में डिनर प्लान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed