फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2025: इन जगहों पर करें प्यार का इजहार, प्रपोज डे पर खुलकर कह सकेंगे दिल की बात

Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
सार

प्रपोज डे, अपने प्यार को खूबसूरत अंदाज़ में बयां करें और इसे हमेशा के लिए यादगार बना दें। यहां कुछ बेहतरीन जगहें बताई गई हैं, जहां आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं।

विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places To Propose Your Crush on Valentine Day Locations
प्रपोज डे पर कहां प्यार का इजहार करें - फोटो : instagram

Propose Day 2025 Best Places To Propose: अगर आप प्रपोज डे पर अपने प्यार का इज़हार खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो सही जगह का चुनाव बहुत मायने रखता है। एक खूबसूरत और रोमांटिक माहौल आपके इजहार को और भी खास बना सकता है। 

प्रपोज करना एक खास पल होता है, जिसे सही जगह पर सही माहौल के साथ किया जाए तो यह यादगार बन सकता है। चाहे आप किसी बीच, पहाड़, झील, रेस्तरां या घर पर प्रपोज करें, सबसे जरूरी बात यह है कि आपका इजहार दिल से और सच्चा होना चाहिए। तो इस प्रपोज डे, अपने प्यार को खूबसूरत अंदाज़ में बयां करें और इसे हमेशा के लिए यादगार बना दें। यहां कुछ बेहतरीन जगहें बताई गई हैं, जहां आप अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं।

 

Propose Day 2025 Best Places To Propose Your Crush on Valentine Day Locations
गोवा - फोटो : AdobeStock

खूबसूरत बीच पर इजहार-ए-इश्क

गोवा , अंडमान, लक्षद्वीप जैसी जगहें प्यार के इजहार को ज्यादा प्रभावी बना सकती हैं। समंदर की लहरों और शांत वातावरण के बीच प्रपोज करना बेहद रोमांटिक होता है। सूरज डूबते समय प्रपोज के लिए सबसे खास रहेगा। अगर आप बीच पर हैं तो रेत पर "Will You Marry Me?" लिखकर या किसी कैंडल लाइट डिनर के दौरान प्रपोज कर सकते हैं। 

Propose Day 2025 Best Places To Propose Your Crush on Valentine Day Locations
मनाली - फोटो : Freepik

पहाड़ों के बीच प्यार भरी बातें

प्यार के इजहार के लिए पहाड़ खूबसूरत हैं। आप मनाली, शिमला, मसूरी और औली जा सकते हैं। यहां पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत वादियों में प्यार का इज़हार करना अनोखा एहसास देता है। बर्फबारी के दौरान प्रपोज करने का अलग ही मजा होता है। किसी पहाड़ी चोटी पर या रोपवे में सफर करते हुए रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज डे मनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places To Propose Your Crush on Valentine Day Locations
उदयपुर - फोटो : Instagram

झील के बीच इश्क की बात

उदयपुर की पिछोला झील, नैनीताल झील, डल झील के शांत पानी में नौका विहार के बीच प्रपोज करना एक बेहतरीन अनुभव होगा। झीलों के किनारे की खूबसूरती आपके इज़हार को और खास बना सकती है। प्रपोज करन के लिए बोटिंग के दौरान फूलों के साथ अंगूठी देकर दिल की बात कहें।

विज्ञापन
Propose Day 2025 Best Places To Propose Your Crush on Valentine Day Locations
लोधी गार्डन (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

गार्डन की हरियाली में खिलेगा प्यार

दिल्ली के लोधी गार्डन, मैसूर के ब्रिंडावन गार्डन, चंड़ीगढ़ के रॉक गार्डन में ताजगी से भरे फूलों के बीच अपने प्यार का इजहार करने का अलग ही एहसास होता है। खुले आसमान और हरियाली का वातावरण इसे और खास बना सकता है। इस दौरान लाल गुलाब के गुलदस्ते साथ लेकर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed