फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Port Blair Tourism: पोर्ट ब्लेयर के मशहूर पर्यटन स्थल, गर्मियों में कराएंगे ताजगी का अहसास

Fri, 03 May 2024 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 May 2024 09:26 AM IST
सार

यहां कई समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय हैं। ऐतिहासिक और शांत समुद्री तटों का अनुभव लेना चाहते हैं तो पोर्ट ब्लेयर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Port Blair Tourist Places Know Low Prices Best Places in Port Blair to Visit News in Hindi
Beach - फोटो : istock

Port Blair Tourist Places : मालदीव घूमने का सपना देखने वाले भारत में ही उस जैसे खूबसूरत नजारों वाली जगह की सैर कर सकते हैं। भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन स्थल यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां का नजारा मालदीव से कम नहीं। अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थलों में से एक है।



यहां कई समुद्री राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय हैं। ऐतिहासिक और शांत समुद्री तटों का अनुभव लेना चाहते हैं तो पोर्ट ब्लेयर घूमने जा सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जिनमें कई समुद्र तट, सेल्यूलर जेल, नौसेना समुद्री संग्रहालय और माउंट हैरियट नेशनल पार्क भी शामिल हैं। यहां का महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान सबसे पुराना है। आइए जानते हैं पोर्ट ब्लेयर के पर्यटन स्थलों के बारे में और कैसे पहुंचे इस स्थान पर।

Port Blair Tourist Places Know Low Prices Best Places in Port Blair to Visit News in Hindi
Cellular Jail - फोटो : istock

सेलुलर जेल

पोर्ट ब्लेयर की सेल्युलर जेल को काला पानी के नाम से जाना जाता है। यह जगह बहुत लोकप्रिय है। इस ऐतिहासिक जेल का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेज यहीं कैद करते थे। इस जेल में तेल की मिल है, जहां कैदी काम किया करते थे। इसके अलावा यहां नेताजी गैलरी, फांसी कक्ष और एक पुस्तकालय (जहां स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह है) भी है।

 

Port Blair Tourist Places Know Low Prices Best Places in Port Blair to Visit News in Hindi
Beach - फोटो : istock

महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

पोर्ट ब्लेयर घूमने जाएं तो मरीन पार्क की सैर जरूर करें। पोर्ट ब्लेयर से लगभग 18 किमी दूर वंदूर बीच के किनारे एक समुद्री पार्क बना है, जिसका नाम महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, जिसे वंदूर नेशनल पार्क भी कहते हैं। यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समुद्री जीवन की झलक देख सकते हैं। इस उद्यान को समुद्री जीव के संरक्षण के लिए बनाया गया है। इस पार्क में खारे पानी के मगरमच्छ, तारामछली, कछुआ देखने को मिलते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कांच के नीचे नावों पर सवारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Port Blair Tourist Places Know Low Prices Best Places in Port Blair to Visit News in Hindi
Beach - फोटो : istock

माउंट हैरियट नेशनल पार्क

पोर्ट ब्लेयर से लगभग 43 किमी दूर माउंट हैरियट नेशनल पार्क है, जहां सैकड़ों पौधों की प्रजातियों का संग्रह है। इसके अलावा स्तनधारियों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां यहां देखने को मिलती हैं। सरीसृपों, समुद्री कछुओं, हाथी आदि की अनूठी किस्मों को भी देख सकते हैं। हनीमून पर जा रहे हैं या पार्टनर के साथ यात्रा पर हैं तो इस पार्क के सनसेट पाॅइंट पर जाना न भूलें। यहां से जो अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, उसे भुला पाना नामुमकिन है।

विज्ञापन
Port Blair Tourist Places Know Low Prices Best Places in Port Blair to Visit News in Hindi
Beach - फोटो : Istock

चिड़िया टापू

पोर्ट ब्लेयर से 17 किलोमीटर दूर स्थित एक द्वीप अद्भुत नजारों और फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है। यह द्वीप घने जंगल से घिरा है। यहां दुनियाभर के पक्षियों की कई प्रजातियां पायी जाती हैं। बर्ड वॉचिंग के अलावा सूर्यास्त का मनमोहक नजारा भी देख सकते हैं। 

सामुद्रिका नेवल मरीन संग्रहालय

पोर्ट ब्लेयर के डेलानीपुर में समुद्री संग्रहालय बना है। इस संग्रहालय में विभिन्न समुद्री वनस्पतियों और जीवों का समृद्ध भंडार है। अंडमान द्वीप समूह में पाए जाने वाले कोरल, शेल और मछलियों के विभिन्न संग्रह को देख पाएंगे। एक ब्लू व्हेल का कंकाल भी रखा है, जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। संग्रहालय में समुद्री मछलियों की लगभग 350 किस्म मौजूद है। सोमवार को संग्रहालय बंद रहता है। बाकी दिन सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और शाम को 2:00 से 5:00 बजे तक मरीन संग्रहालय पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed