फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phulera Dooj: फुलेरा दूज में खेली जाती है फूलों ही होली, शानदार उत्सव में शामिल होने के लिए ऐसे पहुंचे बरसाना

Tue, 21 Feb 2023 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Phulera Dooj: Spectacular Destination to Celebrate Holi With Flowers on Phoolon KI Holi in Barasana
Phulera Dooj 2023 - फोटो : iStock

Phulera Dooj: रंगों का त्योहार होली आने वाली है। होली भारत के सबसे प्रमुख हिंदू पर्वों में से है। होली मनाने के लिए लोग रंगों से खेलते हैं, लेकिन एक होली ऐसी भी होती है, जो फूलों से खेली जाती है। आज ही के दिन फूलों की होली खेलने की परंपरा है। प्रतिवर्ष फूलों से होली के त्योहार को फुलेरा दूज के तौर पर मनाते हैं। फुलेरा दूज भारतीय पर्व है, जो मथुरा बरसाना में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष फुलेरा दूज 2023 21 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसे होली के शुभारंभ के तौर पर मनाते हैं। अगर आप फुलेरा दूज के मौके पर फूलों की होली का आनंद लेना चाहते हैं तो बरसाना जा सकते हैं। आइए जानते हैं फुलेरा दूज मनाने के लिए मथुरा बरसाना के सफर की पूरी जानकारी।

Phulera Dooj: Spectacular Destination to Celebrate Holi With Flowers on Phoolon KI Holi in Barasana
Phulera Dooj - फोटो : iStock

क्यों मनाया जाता है फुलेरा दूज

भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रेम कहानी काफी प्रचलित है। कहते हैं कि कान्हा एक बार बहुत व्यस्त होने के कारण राधा जी से मिलने न जा सके। इसपर राधा जी उदास हो गईं और उनकी उदासी से फूल, जंगल सूखने लगे। इस पर जब कान्हा का राधा जी के हालात पता चले तो वह उन्हें मिलने पहुंचे। कन्हैया को देख राधारानी बहुत खुश हो गईं, और मुरझाए फूल फिर से खिल उठे। इन्हीं खिले फूलों से राधा रानी संग गोपियों ने कान्हा संग होली खेली। तब से इस दिन को फुलेरा दूज के तौर पर मनाया जाने लगा।

Phulera Dooj: Spectacular Destination to Celebrate Holi With Flowers on Phoolon KI Holi in Barasana
Phulera Dooj - फोटो : iStock

बरसाना में फुलेरा दूज

राधा रानी बरसाना में रहती हैं, इसलिए बरसाना के लोग फुलेरा दूज मनाते हैं और फूलों से होली खेलते हैं। आप फूलों की होली खेलने और अद्भुत नजारे के लिए बरसाना और वृंदावन जा सकते हैं। बांके बिहारी के मंदिर में भी इस दिन काफी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phulera Dooj: Spectacular Destination to Celebrate Holi With Flowers on Phoolon KI Holi in Barasana
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock

कैसे पहुंचे बरसाना

दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो कुछ घंटों का सफर तय करके बरसाना जा सकते हैं। दिल्ली से बरसाना 158 किमी की दूरी पर है, जहां पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। मथुरा से बरसाना 45 किमी दूर है। हवाई मार्ग, सड़क मार्ग या रेल मार्ग से आप आसानी से बरसाना पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Phulera Dooj: Spectacular Destination to Celebrate Holi With Flowers on Phoolon KI Holi in Barasana
मथुरा - फोटो : self

पर्यटन स्थल

बरसाना जा रही रहे हैं तो एक दो दिन की छुट्टी लेकर जाएं। आसपास भी कई सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। बरसाना के पास मथुरा, वृंदावन और गोकुल धाम हैं , जहां कई कृष्ण मंदिर हैं। इन मंदिरों की कहानी कान्हा के बचपन से जुड़ी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed