फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahotsav 2023: शुरू हो गया ताज महोत्सव, जानें कैसे हो सकते हैं शामिल, खर्च और सफर की पूरी जानकारी

Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Feb 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahotsav 2023 Has Started Know to Participate Full Details of Expenses and Travel News in Hindi
ताज महोत्सव 2023 - फोटो : utsav.gov.in

Taj Mahotsav 2023: दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। ताजमहल प्रेम की निशानी है, जो आगरा में स्थित है। आगरा के मुख्य आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही यह भारत की भी पहचान है। साल भर आगरा का ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। सफेद संगमरमर के ताजमहल की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी ताजमहल देखना चाहते हैं तो इस मौसम में आगरा आना बेहतर होगा। बहुत गर्मी के मौसम में ताजमहल की फर्श काफी गर्म होती हैं, वहीं फरवरी के महीने में ताजमहल के दीदार के लिए शानदार मौका सरकार देती है। दरअसल प्रति वर्ष ताज महोत्सव का आयोजन होता है। ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए भारत के हर कोने से और विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। आप भी ताज महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो जानिए कब से ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है? कैसे ताज महोत्सव में शामिल हो सकते हैं? ताज महोत्सव में शामिल होने का खर्च कितना आएगा।

Taj Mahotsav 2023 Has Started Know to Participate Full Details of Expenses and Travel News in Hindi
ताज महोत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला

कब से कब तक हैं ताज महोत्सव?

प्रतिवर्ष ताज महोत्सव का आयोजन होता है। इस वर्ष 18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू हो गया है। ताज महोत्सव 9 दिन तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसका समापन 27 फरवरी को होगा। इस बीच आप किसी भी दिन ताज महोत्सव का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं।

Taj Mahotsav 2023 Has Started Know to Participate Full Details of Expenses and Travel News in Hindi
ताज महोत्सव 2023 - फोटो : Facebook

ताज महोत्सव कहां हो रहा है?

ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए आपको आगरा जाना होगा। दिल्ली से आगरा की दूरी 242.9 किलोमीटर है। लगभग साढ़े चार घंटे का सफर तय करके यमुना एक्सप्रेस वे मार्ग से आप आगरा पहुंच सकते हैं। यहां ताज महल से कुछ दूरी पर शिल्प ग्राम बना है, जहां ताज महोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahotsav 2023 Has Started Know to Participate Full Details of Expenses and Travel News in Hindi
ताज महोत्सव 2023 - फोटो : utsav.gov.in

ताज महोत्सव का एंट्री टिकट

अगर आप ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए शिल्प ग्राम जाते हैं तो यहां आपको एंट्री टिकट लेना होगा। ताज महोत्सव का एंट्री टिकट 50 रुपये का है। पांच साल से कम आयु के बच्चे के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए 500 बच्चों पर 700 रुपये का टिकट है।

विज्ञापन
Taj Mahotsav 2023 Has Started Know to Participate Full Details of Expenses and Travel News in Hindi
ताज महोत्सव 2023 - फोटो : utsav.gov.in

ताज महोत्सव का मुख्य महोत्सव

ताज महोत्सव में आपको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। यहां कई सेलिब्रिटीज परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी, दुकानें, लजीज खाने के लिए फूड जोन आदि का लुत्फ यहां उठा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed