फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों की सेहत: गठिया का दर्द कहीं रोक न दे आपकी रफ्तार? अभी से हो जाइए सावधान

Wed, 16 Sep 2026 07:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम जरूरी है, लेकिन यह अकेला पर्याप्त नहीं है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जबकि प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है। मैग्नीशियम भी हड्डियों के निर्माण में भूमिका निभाता है। संतुलित भोजन और नियमित गतिविधि हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी हैं।

विज्ञापन
Calcium Is Not Enough for Strong Bones know Complete Nutrition Your Bones Need
हड्डियों की समस्याओं का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानते हैं। दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रॉनिक बीमारियों के पीछे भी इसे बड़ी वजह माना जा रहा है। आंकड़े बताते हैं, कम उम्र में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं। 30 से कम उम्र के लोग हड्डियों की कमजोरी और दर्द की समस्या से परेशान देखे जा रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय रहा है।



हड्डियों को मजबूत रखने की बात होते ही सबसे पहले कैल्शियम का ध्यान आता है। बचपन से ही हमें बताया जाता है कि दूध पीने से कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैल्शियम निश्चित रूप से हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन मजबूत हड्डियों की पूरी कहानी सिर्फ इसी एक पोषक तत्व से पूरी नहीं होती।

अब सवाल ये हैं कि फिर हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए और किन-किन पोषक तत्वों की जरूरत है? क्या उपाए किए जाएं कि बुढ़ापे तक हड्डियों के दर्द और आर्थराइटिस के खतरे से बचा जा सके?

Calcium Is Not Enough for Strong Bones know Complete Nutrition Your Bones Need
हड्डियों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

हड्डियों के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारी हड्डियां एक जीवित ऊतक हैं, इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
 

  • कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और संरचना में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि विटामिन-डी शरीर को प्राप्त कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
  • अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो वह हड्डियों से कैल्शियम लेना शुरू कर देता है, जिससे लंबे समय में हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • इसके अलावा प्रोटीन भी मांसपेशियों के साथ हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।
Calcium Is Not Enough for Strong Bones know Complete Nutrition Your Bones Need
कैल्शियम की जरूरत - फोटो : freepik.com

पहले कैल्शियम की जरूरतों को समझिए

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने वाले प्रमुख खनिजों में से एक है। शरीर खुद कैल्शियम नहीं बना सकता, इसलिए इसे भोजन से लेना पड़ता है। 
 

  • दूध, दही, पनीर जैसी डेयरी उत्पादों के अलावा कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है।
  • अगर आपकी डाइट में कैल्शियम नहीं है तो शरीर अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है। इससे हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियं का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Calcium Is Not Enough for Strong Bones know Complete Nutrition Your Bones Need
विटामिन-डी क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

विटामिन डी और प्रोटीन भी जरूरी

विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है। यही भोजन से प्राप्त कैल्शियम को शरीर में पहुंचाने की प्रक्रिया में मदद करता है। इसकी कमी होने पर आप कितनी भी कैल्शियम वाली चीजें खाते रहें पर लाभ नहीं होता है। बिना विटामिन-डी के कैल्शियम का सही से उपोग नहीं हो पाता। 
 

  • विटामिन-डी की तरह हड्डियों के लिए पर्याप्त प्रोटीन भी जरूरी है। प्रोटीन मांसपेशियों की मजबूती और गिरने का खतरे को कम करने में मदद करता है।
  • हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए डाइट में दालें, दूध-दही, पनीर, अंडे, मछली या अन्य उपयुक्त प्रोटीन वाली चीजों का शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
Calcium Is Not Enough for Strong Bones know Complete Nutrition Your Bones Need
मैग्नीशियम की जरूरत - फोटो : Adobe Stock

मैग्नीशियम वाली चीजें भी जरूरी

मैग्नीशियम हड्डियों के निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। ये विटामिन-डी और शरीर में कैल्शियम को कंट्रोल करने वाली व्यवस्था के लिए भी जरूरी है। आहार में मैग्नीशियम वाली चीजों को शामिल करना जरूरी है। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है डॉक्टर उन्हें सप्लीमेंट्स की सलाह दे सकते हैं। हालांकि बिना जांच या डॉक्टर की सलाह के खुद से सप्लीमेंट शुरू नहीं करना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed