फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची पहाड़ी पर है ये हिल स्टेशन, केवल सैर ही नहीं धर्म से भी जुड़ी है आस्था

Sat, 21 Sep 2019 08:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 21 Sep 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
pachmarhi, the highest hill station of madhya pradesh
- फोटो : pixa

बरसात का मौसम खत्म होने के बाद मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है। इस मौसम में सैर करने का अलग ही मजा होता है क्योंकि न बहुत गर्मी पड़ती है और न ही सर्दी। साथ ही त्योहारों के कारण छुट्टियां भी आराम से मिल जाती है। अगर इस सुहावने मौसम और त्योहारों की छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस हिल स्टेशन की यात्रा बहुत ही रोमांचक होगी। 


 
pachmarhi, the highest hill station of madhya pradesh
- फोटो : pixa
पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पंचमढ़ी मध्यप्रदेश का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के सुंदर नजारे किसी का भी दिल जीतने के लिए पर्याप्त हैं। चारों तरफ से सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरी यह पहाड़ी सैलानियों के लिए किसी मनोरम स्थल से कम नहीं है। यहां पर पर्यटकों के देखने के लिए खूबसूरत झरने, कलकल बहती नदियां, खूबसूरत घाटियां हैं। इसके साथ ही इस स्थान का अपना पौराणिक महत्व भी है। 


 
pachmarhi, the highest hill station of madhya pradesh
- फोटो : pixa
क्या है पौराणिक महत्व

मान्यता है कि यह स्थान पांडवों की पांच गुफाओं से बना है। कहा जाता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान बहुत सा समय यहीं पर बिताया था। पंचमढ़ी दो शब्द पांच और मढ़ी से मिलकर बना है। कहते हैं कि महाभारत काल में पांडवों ने यहां पर पांच गुफाओं का निर्माण किया था। वर्तमान में ये गुफाएं एक ऊंचे पर्वत पर स्थित हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
pachmarhi, the highest hill station of madhya pradesh
- फोटो : pixa
पंचमढ़ी में हैं बहुत कुछ देखने के लिए

धूपगढ़

ये जगह सतपुड़ा रेंज का सबसे ऊंचा प्वाइंट है। इसे सनराइज और सनसेट प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। चारुगढ़ दूसरा सबसे ऊंचा प्वाइंट है। इसका धार्मिक महत्व भी है क्योंकि इसके शिखर पर एक शिव मंदिर स्थित है।


 
विज्ञापन
pachmarhi, the highest hill station of madhya pradesh
- फोटो : pixa
पांडव की गुफाएं

यहां पर प्राचीन काल की पांच गुफाएं बनी हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में यहां पर पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान विश्राम किया था। अब इन गुफाओं को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। यहां पर एक गुफा में मंदिर बना है जिनमें बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग की गई है। यह गुफा लगभग तीस किमी लंबी है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed