फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की वो पांच सुंदर जगह जहां सिर्फ मात्र 500 रुपये में ठहर सकते हैं आप

Fri, 20 Sep 2019 04:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Sep 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
if you want visit himachal these are the low cost places

ऑफिस से छुट्टी मिल गई है चलो हिमाचल चलें। इस बात को कहते ही हम सब कई सपने संजो लेते हैं। आखिर यह सपने लाज़मी हैं क्योंकि हिमाचल है ही इतना सुंदर। अब करें भी तो क्या करें, बड़े-बड़े पेड़ों की आड़ में बर्फिले पहाड़, सुहाना मौसम और हाथ में गर्म-गर्म चाय के साथ एक हमसफर , यह सब सोचने के बाद रुकना भी तो मुश्किल है। अब साल में बार-बार हिमाचल प्रदेश घूमना है तो अपनी जेब का भी ख्याल रखना पड़ेगा। ऐसे में हम आपके लिए ढूंढकर लाए हैं रुकने के लिए कम दाम में बेहतरीन जगह।

if you want visit himachal these are the low cost places
बैकपैकर पांडा हॉस्टल - फोटो : social media

बैकपैकर पांडा हॉस्टल, ओल्ड मनाली 
अगर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो ओल्ड मनाली का बैकपैकर पांडा हॉस्टल चुने। यह हॉस्टल कम बजट में बेहद शानदार सर्विस देते हैं। बता दें कि इस हॉस्टल में एक बंक बेड आपको सिर्फ 209 रुपये में मिल जाएगा। बैकपैकर पांडा हॉस्टल में आपको कमरे शेयर करने पड़ते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश का पूरा लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपके लिए बैकपैकर पांडा हॉस्टल अच्छा रहेगा। बैकपैकर पांडा हॉस्टल एप्पल कंट्री रिजॉर्ट के पीछे, लॉग हट्स, ओल्ड मनाली में पड़ता है। 

if you want visit himachal these are the low cost places
जोस्टेल मनाली - फोटो : social media

जोस्टेल मनाली हॉस्टल
अगर आप सुंदरता के मुरीद हैं तो आपके लिए जोस्टेल मनाली हॉस्टल एक दम सही रहेगा। यह हॉस्टल अपनी सुंदरता एवं बढ़िया लोगों के लिए बेहद मशहूर है। जोस्टेल मनाली हॉस्टल में भी शेयरिंग सिस्टम है। यहां आपको 500 रुपये में एक बंक बेड मिल जाएगा। अगर आप हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो जोस्टेल मनाली हॉस्टल जाने के लिए आपको मनु टेंपल रोड, ओल्ड मनाली जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you want visit himachal these are the low cost places
होबो हॉस्टल - फोटो : social media

होबो हॉस्टल 
होबो हॉस्टल भी सस्ते दाम में बेहद ही शानदार है। होबो हॉस्टल की इनर डेकोरेशन आपके मन को मोह लेगी। यह हॉस्टल अपनी सादगी के लिए बेहद जाना जाता है। यहां पर आपको एक बंक बेड 425 रुपये में मिल जाएगा। होबो हॉस्टल एयरपोर्ट और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम दोनों के करीब है।अगर आप होबो हॉस्टल का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको खानयारा रोड, धर्मशाला जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
if you want visit himachal these are the low cost places
डॉल्फिल कॉटेज - फोटो : social media

डॉल्फिन कॉटेज, शिमला
अगर आपको आंखें खोलते ही सुंदर-सुंदर पहाड़ देखने हैं तो आपको डॉल्फिन कॉटेज, शिमला जाना चाहिए। इस कॉटेज का एक रात का किराया 530 रुपये से शुरु होता है। यहां जाने के लिए आपको लोअर संगिती, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पास, समर हिल शिमला जाना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed