गोवा पूरी दुनिया में अपने सुंदर समुद्र के किनारों के लिए जाना जाता है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। आज हम आपको गोवा से करीब 48 किलोमीटर टूर ओल्ड गोवा की कुछ खास जगहों से रुबरु करवाएंगे। ओल्ड गोवा अपने आप में कई धरोहरें को समेटे हुए है, एशिया का सबसे बड़ा चर्च होने के साथ-साथ सबसे पुराना शिव मंदिर भी यहां पर है। आइए, आज जानते हैं ओल्ड गोवा की खासियत।
{"_id":"5e971e7d8ebc3e76951fd9c5","slug":"old-goa-church-temples-tourist-places-spot-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में यहां है एशिया का सबसे बड़ा चर्च, जानिए विश्व धरोहर में शामिल इस जगह की खासियत","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत में यहां है एशिया का सबसे बड़ा चर्च, जानिए विश्व धरोहर में शामिल इस जगह की खासियत
Sat, 30 May 2020 10:51 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 30 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट कैथेड्रल चर्च
- ओल्ड गोवा में स्थित बासिलिका बोन जीजस चर्च सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। इस चर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे गए हैं। पुर्तगाल के राजा के कहने पर सेंट फ्रांसिस जेवियर साल 1541 में भारत आए। इसी चर्च के ठीक सामने सेंट कैथेड्रल चर्च भी मौजूद है। साल 1562 में इसे बनाना शुरू किया गया था। इस चर्च का निर्माण पुर्तगाली शासकों के मुस्लिम सैनिकों को हराने के बाद गोवा पर अधिकार की याद के लिए किया गया। सेंट कैथेड्रल चर्च एशिया का सबसे बड़ा चर्च है।
माउंट मेरी चेपल चर्च
- माउंट मेरी चेपल चर्च का निर्माण एक हिल पर हुआ है। इस चर्च तक जाने के लिए मिट्टी को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। इसके अलावा ओल्ड गोवा में 46 मीटर ऊंचा सेंट आगस्टीन चर्च मौजूद है। इस चर्च का निर्माण साल 1602 में किया गया था। पंद्रहवी सदी में ओल्ड गोवा को बीजापुर सल्तनत के शासकों ने बसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है ओल्ड गोवा
- यूनेस्को ने पूरे ओल्ड गोवा को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। ओल्ड गोवा के मारडोल में 400 साल पुराना मंगेशी मंदिर मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि मंगेशी शिवलिंग ब्रह्माजी ने भागीरथी नदी के किनारे बनाया था। ये पूरे इलाके के कुल देवता भी हैं।
विज्ञापन
450 साल पुराना महालसा नारायणी मंदिर
- 450 साल पुराना महालसा नारायणी मंदिर भी आस्था का केंद्र है। यह मंदिर भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार पर है। इसके अलावा गोवा के पवित्र मंदिरों में श्री कामाक्षी, सप्तकेटेश्वमर, श्री शांतादुर्ग, परनेम का भगवती मंदिर भी है।