Festival Tourism Calendar 2026: नया साल 2026 आ गया है। नव वर्ष सिर्फ तारीख और मौसम बदलने तक सीमित नहीं, ये तिथियों और त्योहारों के चक्र की पुन: वापसी का दौर भी है। साल 2026 की शुरुआत ही धार्मिक पर्व प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके बाद जनवरी माह के मध्य में मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। फिर होली, रक्षाबंधन, करवा चौथ, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा तक कई पर्व मनाए जाते हैं।
साल 2026 में फेस्टिवल टूरिज्म पहले से ज्यादा चमकदार, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने वाला है। हर महीना एक नया रंग, एक नई खुशबू, एक नई परंपरा लेकर आता है। हर त्योहार के साथ एक ऐसी जगह जुड़ी है, जिसे उसी समय घूमने का असली आनंद मिलता है। इस लेख में जानिए कि साल 2026 में कब-कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों के कैलेंडर के आधार पर महीना दर महीना यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि एडवांस यात्रा बुकिंग कराई जा सके। यहां त्योहार यात्रा कलैंडर दिया जा रहा है जो बताएगा कि किस महीने कहां जाना चाहिए।
2 of 13
कच्छ का रण
- फोटो : Instagram
जनवरी 2026
साल के पहले महीने में धार्मिक यात्रा की शुरुआत गुजरात के कच्छ या असम से कर सकते हैं। इस महीने मकर संक्राति मनाई जाती है, जिसका भव्य आयोजन गुजरात में देखने को मिलता है। वहीं जनवरी में रण उत्सव भी होता है, जिसमें शामिल होने के लिए गुजरात के कच्छ जा सकते हैं। कच्छ का सफेद रेगिस्तान चांदनी रात में चांदी जैसा चमकता है। लोक संगीत, ऊंट सफारी और कच्छी संस्कृति सब एक अनूठा संगम है। माह बिहू का पर्व मनाने के लिए असम की यात्रा भी की जा सकती है। असम का माघ बिहू फसल, संस्कृति और लोकनृत्य का त्योहार है, जहां गांवों की असली खुशियों का स्वाद मिलता है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा का भी जनवरी शानदार अवसर देता है। यहां लोहड़ी और बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा सकता है।
3 of 13
Canocona Beach Goa
- फोटो : instagram
फरवरी 2026
2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी में खजुराहो और गोवा कार्निवल की सैर के लिए जा सकते हैं। इस महीने मध्य प्रदेश में खजुराहो डांस फेस्टिवल का आयोजन होता है। वहीं गोवा कार्निवाल का लुत्फ उठाने भी जा सकते हैं। खजुराहो के मंदिरों की पृष्ठभूमि में भारतीय शास्त्रीय नृत्य एक ऐसा अनुभव जिसे देखने के बाद यात्रा स्मृति बन जाती है। गोवा कार्निवल रंग, मस्ती, संगीत और परंपरा का ऐसा मिश्रण जो भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इसके अलावा इस महीने में वैलेंटाइन वीक भी पड़ता है, जिसमें कपल्स किसी हिल स्टेशन, रोमांटिक डेस्टिनेशन पर मनाने के लिए जा सकते हैं।
मार्च 2026
मार्च के महीने में होली मनाई जाती है। होली के नजारा वैसे तो पूरे देश में ही खास होता है लेकिन वाराणसी की होली और मथुरा - वृंदावन की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। भारत की सबसे भव्य और विरासत से भरी होली यहीं देखने को मिलती है, जिसमें रंगों, अबीर, ढोल, भजन और आस्था का घनघोर संगम होता है।
5 of 13
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- फोटो : instagram
अप्रैल 2026
इस महीने में बैसाखी, विषु, हनुमान जयंती और चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में अप्रैल के महीने में आप बैसाखी मनाने अमृतसर जा सकते हैं तो बिषु के लिए केरल की यात्रा करें। नवरात्रि में वैष्णो देवी, जम्मू, महैयर माता मंदिर या किसी देवी शक्तिपीठ में दर्शन के लिए जा सकते हैं। जहां अप्रेल में स्वर्ण मंदिर में बैसाखी का उत्सव दिल को आध्यात्मिक शांति से भर देता है। वहीं केरल का विषु नए साल की शुरुआत, प्रकृति, केरल व्यंजन और पारंपरिक दीपोत्सव का अनोखा सौंदर्य प्रदर्षित करता है। नवरात्रि पर देवी माता मंदिरों में मेले लगते हैं, भव्य हवन और पूजन की व्यवस्था होती है।