फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2026 Best Honeymoon Destination: नए साल में हनीमून प्लान कर रहे हैं? ये डेस्टिनेशन दिल जीत लेंगे

Wed, 31 Dec 2025 11:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Dec 2025 11:16 AM IST
सार

2026 Best Honeymoon Destination: 2026 में कपल हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं तो साल के सबसे ट्रेंडी जगहों का चयन करें। नए साल में ये जगहें कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
Honeymoon Destination Ideas in India To Visit in 2026
कपल्स की पसंदीदा जगहें - फोटो : Amar Ujala

2026 Best Honeymoon Destination: 2026 में शादी है तो जीवन की शुरुआत किसी ऐसे स्थान से करें जो रोमांटिक हो और शादीशुदा जोड़े के शुरुआती दिनों को यादगार बना दें। शादी के बाद अधिकतर कपल हनीमून पर जाते हैं। कुछ रोमांटिक जगहें हनीमून पर जाने के लिए कपल्स के बीच लोकप्रिय हैं।



हनीमून सिर्फ एक ट्रिप नहीं होता, यह दो जिंदगियों की पहली साझा कहानी होती है। 2026 में समझदार कपल वही होंगे जो दिखावे से ज्यादा अनुभव को प्राथमिकता देंगे। महंगे यूरोपियन पैकेज या ओवररेटेड रिसॉर्ट्स के बजाय आज के ट्रेंड में हैं बजट-फ्रेंडली, शांत, प्रकृति से जुड़े और कल्चर से समृद्धि जगहें, जहां सुकून भी मिलता है और रिश्ता भी गहरा हो सकता है।

अगर आप भी 2026 में ऐसा हनीमून चाहते हैं जो रोमांटिक हो, कम खर्चीला हो और जीवनभर याद रहे तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए हैं।

Honeymoon Destination Ideas in India To Visit in 2026
उदयपुर - फोटो : Instagram

उदयपुर, राजस्थान

झीलों का शहर उदयपुर आज भी भारतीय हनीमून का क्लासिक राजा है। लेक पिचोला की बोटिंग, सिटी पैलेस की शामें और पुराने हवेलियों में बदले गए बुटीक होटल सब कुछ बेहद रोमांटिक है। यहां रोमांस शाही अनुभव के साथ सीमित बजट में मिल जाता है। उदयपुर में हनीमून के लिए आना चाहते हैं तो 4 से 5 दिन की ट्रिप पर 25000 से 40000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। यहां आने का सही समय जनवरी से मार्च और अक्तूबर से दिसंबर है।

Honeymoon Destination Ideas in India To Visit in 2026
वर्कला, केरल - फोटो : Adobe

वर्कला, केरल

बीच, आयुर्वेद और सुकून तीनों का अनुभव एक ही जगह पर मिल सकता है और वो स्थान है केरल का वर्कला।  अगर गोवा जैसी भीड़ नहीं चाहिए, तो वर्कला आपके लिए परफेक्ट है। क्लिफ के किनारे बसे कैफे, शांत समुद्र और आयुर्वेदिक मसाज तक का आनंद प्रााप्त कर सकते हैं। यह जगह रिश्ते को धीमी गति में जीना सिखाती है। वर्कला में हनीमून के लिए कपल को 30000 रुपये से 45000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। लोग यहां कपल योग, सनसेट वॉक और आयुर्वेद स्पा का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honeymoon Destination Ideas in India To Visit in 2026
हिमाचल प्रदेश के आफबीट हिल स्टेशन - फोटो : Instagram

कासोल–तोश, हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों में सादगी वाला प्यार चाहिए तो हिमाचल प्रदेश का कसोल और तोश घूमने जा सकते हैं। यहां लग्जरी नहीं, असली अपनापन मिलता है। यहां बर्फीली हवाएं, लकड़ी के होमस्टे और नदी की आवाज का अनुभव मिलता है। यह हनीमून उन कपल्स के लिए है जो शोर से दूर, दिल के करीब रहना चाहते हैं। यहां सफर का खर्च 20000 से 35000 रुपये आता है और घूमने का बेस्ट समय मार्च से जून है।

विज्ञापन
Honeymoon Destination Ideas in India To Visit in 2026
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

श्रीलंका

देसी बजट में इंटरनेशनल फील के लिए श्रीलंका जा सकते हैं। अगर विदेश जाना है लेकिन बजट सीमित है तो श्रीलंका 2026 का स्मार्ट चयन है। जहां कैंडी, एला, नुवारा एलिया और बेंटोटा, पहाड़, चाय बागान और बीच, सब एक ही देश में घूमने को मिल जाते हैं। भारतीय कपल श्रीलंका का सफर 55000 से 75000 रुपये में फ्लाइट सहित कर सकते हैं। यहां भारतीय सस्ती यात्रा इसलिए भी कर सकते हैं, क्योंकि यहां भारतीय रुपये की वैल्यू मजबूत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed