फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2021: 12 देशों में क्रिसमस मनाने की है अलग परंपरा, इन यूनिक तरीकों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 These Countries Unique Christmas Traditions and Celebration Style
Merry Christmas 2021 - फोटो : instagram/jayde_archives

क्रिसमस आ गया है। दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। दुनिया भर के तमाम देश इस दिन को मनाते हैं लेकिन क्रिसमस डे को मनाने के तरीके और परंपरा अलग अलग हैं। क्रिसमस को लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं के मुताबिक मनाते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई देश अलग अलग तरह के इवेंट का आयोजन भी करते हैं। किसी देश में क्रिसमस बाॅल होता तो किसी देश में लैटिन फेस्टिवल का आयोजन होता है। कुछ देशों के क्रिसमस मनाने के तरीके को जान आप हैरान हो सकते हैं। शायद आपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वह तरीका कभी सुना भी न हो। दुनिया के ऐसे 12 देश हैं जहां एकदम यूनिक तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। अगली स्लाइड्स में इन 12 देशों में क्रिसमस डे मनाने के अलग अलग तरीकों के बारे में जानिए।

Merry Christmas 2021 These Countries Unique Christmas Traditions and Celebration Style
Merry Christmas 2021 - फोटो : instagram/best.people.movers

ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस

क्रिसमस सर्दियों में मनाया जाने वाला त्योहार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया एकलौता ऐसा देश है जो गर्मियों में क्रिसमस मनाता है। सेंटा जो की लाल रंग के फर वाले वुलन कपड़ों में सर्दियों में रेंडियर से आते हैं, वह ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के दिनों में अपने पारंपरिक कपड़ों को उतार कर रेंडियर की बजाए 6 कंगारू पर आते हैं।

स्लोवाकिया का क्रिसमस

क्रिसमस में लोग केक खाते हैं लेकिन स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन खास हलवा बनता है, जिसे लोक्सा हलवा कहते हैं। खास बात ये होती है कि परिवार के बुजुर्ग सदस्य हलवे का थोड़ा हिस्सा छत पर फेंक देते हैं। बाद में घर के बाकी सदस्य इसे खाते हैं।

Merry Christmas 2021 These Countries Unique Christmas Traditions and Celebration Style
Merry Christmas 2021 - फोटो : instagram/meraviglioso.natale

ऑस्ट्रिया का क्रिसमस

यहां क्रिसमस के मौके पर सुनहरे बालों वाले लड़के क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। उन्हें क्राइस्ट काइंड कहा जाता है। ऑस्ट्रिया में मान्यता है कि इस तरह के बच्चे नवजात यीशु के प्रतीक हैं। ऑस्ट्रिया के लोग क्रैम्पस नाम के क्रिसमस डेविल पर भी विश्वास करते हैं और मानते हैं कि ये डेविल शरारती बच्चों को मारता है।

अर्जेंटीना का क्रिसमस

यहां क्रिसमस के मौके पर शाम के समय लोग कागज के लालटेन जलाकर आसमान में छोड़ते हैं। ये कागज के पैराशूट बैलून की तरह होते हैं। जिन्हें आग जलाकर आसमान में छोड़ा जाता है। रात के वक्त ये काफी खूबसूरत दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2021 These Countries Unique Christmas Traditions and Celebration Style
Merry Christmas 2021 - फोटो : instagram/booaliboys

इंग्लैंड में क्रिसमस

क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चे करते हैं लेकिन इंग्लैंड में क्रिसमस मनाने की परंपरा अलग है। यहां ज्यादा शरारत करने वाले बच्चों को स्टॉकिंग्स में मिठाई की जगह कोयले दिए जाते हैं। 

ग्रीस का क्रिसमस

ग्रीक लोग क्रिसमस को अलग तरीके से मनाते हैं। मान्यता है कि कालीकंतजरोइ नाम की दुष्ट गोबलिन की जाति, जो अंडरग्राउंड है, वह क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक 12 दिनों के लिए धरती पर आ जाते हैं। लोग इन दिनों में एक बार क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी से धोकर घर में उसी पानी का छिड़काव करते हैं।

विज्ञापन
Merry Christmas 2021 These Countries Unique Christmas Traditions and Celebration Style
Merry Christmas 2021 - फोटो : अमर उजाला

कनाडा में क्रिसमस

कनाडा का क्रिसमस भी काफी फेमस है। दरअसल, कनाडा में ही सैंटा क्लाॅज का घर है। लोग पोस्ट के जरिए सैंटा के घर पर चिट्ठियां भेजते हैं।

वेनेजुएला का क्रिसमस

यहां क्रिसमस मनाने का अंदाज ही अलग है। वेनेजुएला में स्थित काराकास की राजधानी में लोग चर्च तक रोलर स्केट्स से जाते हैं। लोगों को स्केटिंग करनी होती है, इसलिए सड़कों को रात 8 बजे से ही खाली कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed