फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेघालय की खूबसूरत वादियों में समय बिताने के लिए बनाइए प्लान, यहां जाना बेहद सस्ता

Fri, 19 Apr 2019 12:44 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 19 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
meghalaya best destination for tourist

पूर्वोत्तर राज्यों में से एक मेघालय जिसे बादलों का भी घर कहा जाता है। इस खूबसूरत पर्वतीय राज्य की देवदार वनस्पति, बर्फ से ढकी चोटियां, मनमोहक झरने और अनोखी फ्लोरा-फौना यहां की विशेषता है। आपको यहां पर अद्भूत ट्राइबल कल्चर देखने को मिलता है। मेघायलय भारत की सात बहनों वाले राज्यों में से एक है। यहां की यात्रा थोड़े समय में आपको ढेर सारे यादगार पलों का अनुभव देती है। अगर आप यहां आने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके मेघालय के बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। 

meghalaya best destination for tourist

आप पहले दिन गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरकर शिलांग के लिए रवाना हों। शिलांग गुवाहाटी से करीब 132 किलोमीटर की दूरी पर है। आप शिलांग चार घंटे में पहुंच सकते हैं। कोशिश करें की आप फ्लाइट सुबह की लें ताकि आप पहले दिन ही शिलांग घूम सकते हैं। शिलांग पहुंचकर आप पोलो ग्राउंड्स जा सकते हैं। वहां पर तीर नाम की प्रतियोगिता की जाती है जिसे आप देख सकते हैं। इसके बाद आप वहां का मेन मार्केट शाम के वक्त घूम सकते हैं। 

meghalaya best destination for tourist

आप मेघालय के यात्रा के दूसरे दिन शिलांग के आसपास की जगहों को देख सकते हैं। अगर आपको इतिहास में थोड़ी भी रूचि है तो आप यहां के विलियमसन संगमा स्टेट म्यूजियम घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नेचर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप शहर के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट वार्ड लेक घूम सकते हैं। साथ ही शिलांग में कई चर्च मौजूद हैं जो यहां की सुंदर वास्तुकला को दर्शाते हैं तो आप यहां भी घूम सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
meghalaya best destination for tourist

शिलांग से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर मावफ्लांग में स्थित ‘मावफ्लांग सैक्रेड फॉरेस्ट’ जिसे लॉ लिंगडोह भी कहा जाता है, को देखने जा सकते हैं। यह एक नैसर्गिक दृश्य वाला पवित्र वन है। यह स्थान यहां के आदिवासियों के लिए पूजनीय है। 

विज्ञापन
meghalaya best destination for tourist

आप अपने यात्रा के तीसरे दिन नार्टियांग के मोनोलिथ देखने जा सकते हैं। यह जगह शिलांग से तीन घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां पर जंतिया राजाओं के ग्रीष्मकालीन महल के अवशेष देखने को मिलते हैं और देवी दुर्गा का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है। यात्रा के चौथे दिन आप चेरापूंजी घूम सकते हैं। दुनिया में सबसे अधिक बारिश यहां पर होती है। उससे भी अधिक आकर्षक हैं यहाँ के जीवित पेड़ों की जड़ों से निर्मित पुल। एक छोटा सा कठिन ट्रैक इन पुलों तक ले जाता है। इसके अलावा आप मौलित्रोंग की खासी बस्ती को भी देखने जा सकते हैं। जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed