फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: मथुरा-वृंदावन में स्थित इन जगहों पर मुफ्त में ठहर सकती हैं महिलाएं, समय से कर लें बुकिंग

Mon, 24 Feb 2025 11:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 AM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में महिलाओं के लिए कुछ आश्रम और धर्मशालाएं मुफ्त या न्यूनतम शुल्क पर ठहरने की सुविधा प्रदान करती हैं। ऐसे मे यदि आप होली पर मथुरा-वृंदावन जा रही हैं तो इन जगहों पर फ्री में रुक सकती हैं। 

विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Free Stay for Ladies in Holi 2025 Know About Locations
मथुरा-वृंदावन में स्थित इन जगहों पर मुफ्त में ठहर सकती हैं महिलाएं - फोटो : Adobe stock

Holi 2025: ब्रज की होली की धूम दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यही वजह है कि होली में न सिर्फ भारत देश के लोग बल्कि भारी तादाद में विदेशी भी होली का आनंद लेने के लिए ब्रज पहुंचते हैं। बहुत से लोग ब्रज की होली मनाने सिर्फ इसलिए नहीं जा पाते, क्योंकि इन दिनों वहां के होटल और धर्मशालाओं में रुकने के लिए काफी जेब ढीली करनी पड़ती है। पुरुष तो कहीं भी रुक जाते हैं, दिक्कत आती है महिलाओं के सामने।



ऐसे में हम यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं को फ्री में रहने की सुविधा देती हैं। इनमें से कई जगहों पर फ्री में खाना भी मिलता है। तो यदि आप बजट कम होने की वजह से अपना प्लान कैंसिल कर रही हैं तो अब इसकी जरूरत नहीं है।मथुरा-वृंदावन की इन जगहों पर जाकर आप फ्री में रुक सकती हैं, फिर आपको बस आने-जाने का खर्चा उठाना होगा। 

Mathura and Vrindavan Free Stay for Ladies in Holi 2025 Know About Locations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

कृष्ण कुटीर, वृंदावन

यदि आप ऐसी जगह की तलाश कर रही हैं, जो मुफ्त में रहने और खाने की जगह उपलब्ध कराती है तो वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर ये आश्रम स्थित है। ये जगह महिलाओं को रहने के लिए सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण की सुविधा प्रदान करती है। त्योहारों के समय यहां के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी पड़ेगी, वरना आपको यहां जगह नहीं मिलेगी। 

Mathura and Vrindavan Free Stay for Ladies in Holi 2025 Know About Locations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

मीरा सेवा सदन, वृंदावन

होली के समय वृंदावन में काफी भीड़ होती है, ऐसे में आप मीरा सेवा सदन में अपने रहने की फ्री बुकिंग पहले से करा सकती हैं। कृष्ण-बलराम मंदिर के पास स्थित यह आश्रम महिलाओं को मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा देता है। आश्रम से जुड़ी डिटेल आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Free Stay for Ladies in Holi 2025 Know About Locations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

परमार्थ निकेतन, वृंदावन

धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा इस आश्रम को चलाया जा रहा है। ठहरने का ये स्थान राधावल्लभ मंदिर के पास स्थित है। इस आश्रम की खास बात ये है कि यहां महिलाओं और पुरुषों दोनों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा मिलती है। यदि आप यहां रुकना चाहते हैं तो पहले से बुकिंग करा लें। अग्रिम बुकिंग से आपकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Free Stay for Ladies in Holi 2025 Know About Locations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर

मथुरा से 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर लोगों को फ़्री में रहने की सुविधा प्रदान करता है। ये जगह भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग पर अक्षय पात्र मंदिर परिसर में स्थित है। यहां आप जाकर भी बुकिंग करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed