फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितना सुरक्षित है होटल में रहना? किन चीजों का रखें ध्यान

Mon, 06 Jul 2020 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
major precautions during stay in hotels during corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तीन महीने तक लगातार लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे चीजों को खोला जा रहा है। यात्रा के लिए भी फ्लाइट, ट्रेन और बसों को चलाया जा रहा है। ऐसे में लोग अपने काम की वजह से यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इन सब कामों को करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा का भी डर है क्योंकि जरा सी लापरवाही उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित कर सकती है। यहीं डर उन्हें काम के दौरान यात्रा और दूसरे शहरों में होटलों में ठहरने के दौरान भी है। आगे की स्लाइड में जानिए होटल में ठहरने के दौरान होने वाले खतरे और उनसे बचने के उपाय।

major precautions during stay in hotels during corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कितना खतरनाक है होटल संक्रमण के लिए

  • होटल काफी व्यस्त जगह होती है। जहां पर देश-विदेश के लोग आकर ठहरते हैं। ऐसे में इस जगह पर वायरस के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा होता है। ये तो सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस के खतरे से बचना है तो करीब छह फिट की दूरी पर हर किसी से रहा जाए। लेकिन हर जगह इस नियम का पालन करना संभव नही हैं। वो भी तब जब आप होटल जैसी व्यस्त जगह पर हों।

 

major precautions during stay in hotels during corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हाउसकीपिंग से हो सकता है खतरा

  • घर की तरह होटल को खुद से तो साफ किया नही जाएगा। होटल का स्टाफ हाउस कीपर और अन्य लोगों की कमरे में आवाजाही कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है। क्योंकि बहुत सारे लोगों के साथ साफ-सफाई की उम्मीद करना कठिन है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
major precautions during stay in hotels during corona pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

होटल में रुकते हैं बहुत सारे लोग

  • किसी होटल के एक रूम में कई सारे लोग आकर रुक कर जाते हैं। ऐसे में किसी के संक्रमति होने या न होना का पता लगाना मुश्किल है। ऐसे में अपनी सुरक्षा अपने हाथों करने में ही भलाई है। इसलिए जहां तक संभव हो बाहर यात्रा करने से बचें। लेकिन फिर भी यात्रा करनी पड़े और होटल में ठहरना पड़े तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।


 

विज्ञापन
major precautions during stay in hotels during corona pandemic
मास्क को हमेशा पहन कर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

मास्क को हमेशा पहन कर रखें। थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथों को धोते रहें खासतौर पर जब आप किसी चीज को छुएं या फिर खाना खाने जा रहे हों। भले ही होटल के कर्मचारियों ने आपके कमरे को अच्छे से साफ किया हो लेकिन कमरे में घुसने के बाद खुद को डिसइंफेक्टेड जरूर करें। कमरे की उन चीजों को लोगों के संपर्क में आती हैं जैसे दरवाजे के हत्थे, स्विच, वॉर्डरोब के हैंडल इन सबको साफ करें।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed