{"_id":"5f00555e8ebc3ea2056278a2","slug":"bollywood-movies-that-shows-famous-indian-tourist-destinations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 फिल्मों में दिखती है भारत की खूबसूरती, मौका मिले तो जरूर घूम आएं ये जगहें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इन 5 फिल्मों में दिखती है भारत की खूबसूरती, मौका मिले तो जरूर घूम आएं ये जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
केरल के मुन्नार का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें भारत का खूबसूरत नजारा दिखता है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को देखकर यकीनन आपको उन जगहों पर जाने का मन जरूर करेगा। ये जरूरी नहीं है कि आपको घूमने का मन करे तो विदेश ही जाएं बल्कि देश में ही ऐसे-ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो आपका मन मोह लेंगे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भारत दर्शन कर सकते हैं और जब कभी भी मौका मिले, उन जगहों पर जरूर घूम आएं।
2 of 6
'दिल चाहता है' का गोवा सीन
- फोटो : Social media
साल 2001 में बनी फिल्म 'दिल चाहता है' तो आपने शायद देखी ही होगी। इस फिल्म में गोवा की खूबसूरती को दिखाया गया है। मसलन वहां के बीच, क्रूज और अगौडा फोर्ट (किला)। यह किला आज भी उतना ही मशहूर है, जितना पहले था। यहां अक्सर लोग 'दिल चाहता है' स्टाइल में फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं।
3 of 6
हाईवे फिल्म का एक सीन
- फोटो : Social media
साल 2013 में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की एक फिल्म आई थी हाईवे, जिसमें कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ खास जगहों को दिखाया गया था। फिल्म में पहाड़ों की ऐसी खूबसूरती दिखाई गई है कि यकीनन आप जाने को मजबूर हो जाएंगे। इन जगहों में हिमाचल की सांग्ला वैली और कश्मीर की अरू और चंद्रावरी वैली खासतौर पर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चेन्नई एक्सप्रेस में फिल्माई गईं खूबसूरत जगहें
- फोटो : Social media
शाहरूख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें गोवा से लेकर केरल तक की खूबसूरती दिखाई गई है, खासकर मुन्नार। मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में मट्टुपेट्टी, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान और अथुकड फॉल्स शामिल हैं। इस फिल्म में आपको दक्षिण भारत की वो खूबसूरती निहारने का मौका मिलता है, जिससे आप शायद अब तक महरूम होंगे। यकीनन आप इन जगहों पर जाकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Social media
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की साल 2013 में एक फिल्म आई थी 'ये जवानी है दीवानी', जिसमें बर्फीले पहाड़ों का ऐसा मनमोहक सीन दिखाया गया है कि आप वाह किए बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिडिम्बा मंदिर से लेकर गुलमर्ग के बर्फीले पहाड़ और कुल्लू का मनमोहक दृश्य दिखाया गया है। ये घूमने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन जगहो में से एक हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।