वसुंधरा
Travel Tips: कार से कर रहे हैं सफर तो रखें इन बातों का ध्यान, यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी
आजकल अधिकांश लोग यात्रा करने के लिए निजी वाहन को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में आपको यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे अहम बात
सफर पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी की सर्विसिंग जरूर कराएं। अगर आपने हाल ही में सर्विस कराई है तो सुनिश्चित करें कि उसमें कोई गड़बड़ी न हो। आप नहीं चाहेंगी कि यात्रा के दौरान आपकी गाड़ी खराब हो जाए। इसलिए बेहतर है कि आप इसकी मैकेनिक से जांच करा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायरों के साथ-साथ पंचर होने पर उपयोग किए जाने वाले अतिरिक्त टायर की हवा और एसी की कूलिंग अवश्य चेक करा लें। आप अपने साथ एक पंचर रिपेयर किट भी अवश्य रखें, ताकि मैकेनिक की कमी वाले इलाकों में आप फंसें नहीं।
मैप की जरूरत
वैसे तो आज हर जगह ही इंटरनेट की सुविधा मौजूद है, जिस वजह से आपको अपने गंतव्य स्थल को खोजने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, मगर कई बार आप ऐसी जगहों से गुजर रही होती हैं, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी होती है। ऐसे में आपको अपने फोन में एक मैप डाउनलोड करके रखना चाहिए, ताकि आप उसका ऑफलाइन भी उपयोग कर सकें। आप गाड़ी में पेपर मैप भी रख सकती हैं।
वक्त है कीमती
यदि आपकी यात्रा 10-12 या इससे कम घंटों की है तो सुबह पांच-छह बजे के बीच में अपनी यात्रा प्रारंभ करें। ऐसा करने से ड्राइविंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है और आप रात गहराने से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच जाती हैं। लेकिन अगर आपको दिन में भीड़-भाड़ की वजह से यात्रा करना पसंद नहीं है तो इस बात का ध्यान रखें कि ड्राइव करने वाला व्यक्ति अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर ले चुका हो।
सामान न करे परेशान
अपने वाहन से जाने की वजह से आप जिन चीजों की जरूरत नहीं होती, उनको भी रख लेती हैं, मगर इससे आपको ही परेशानी होती है और आराम से बैठने को भी नहीं मिलता है। इसलिए जरूरत का समान ही रखें, लेकिन यदि फिर भी सामान ज्यादा हो तो उसे कार की डिग्गी या ऊपर अच्छी तरह बांधकर रखें।