फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lansdowne Trip Plan: वीकेंड पर बनाएं लैंसडाउन जाने की योजना, कम समय और बजट में कर सकते हैं फुल मस्ती

Sun, 23 Apr 2023 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne Trip Plan for Weekends Know About Locations and Budget
Lansdowne - फोटो : istock

Lansdowne Trip Plan: विविधताओं वाले देश भारत में कई पर्यटन स्थल हैं जहां देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण राज्य तक प्राकृतिक नजारे, मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक जगहें देखने को मिल जाती हैं। हालांकि घूमने का शौक रखने वाले कामकाज की व्यस्तता के कारण सफर पर नहीं जा पाते हैं। लेकिन   घूमने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच भी कई ऐसे शहर और जगहें हैं, जहां कम समय और बजट में फुल मस्ती के लिए जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशन की दूरी महज कुछ घंटे में तय कर सकते हैं। इनमें से कई हिल स्टेशन बहुत ही सस्ते में घूमे जा सकते हैं। वीकेंड ट्रिप पर सस्ते और नजदीक स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन पर जाने की योजना बना सकते हैं। इन हिल स्टेशनों में लैंसडाउन का नाम शामिल है। लैंसडाउन का वीकेंड ट्रिप बहुत ही रोमांचक बनाया जा सकता है। यहां जानें उत्तराखंड के लैंसडाउन हिल स्टेशन के सफर की पूरी जानकारी।

Lansdowne Trip Plan for Weekends Know About Locations and Budget
Lansdowne - फोटो : istock

लैंसडाउन हिल स्टेशन

चारों तरफ से जंगलों और वादियों से घिरा खूबसूरत लैंसडाउन हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। दिल्ली से लैंसडाउन महज 280 किलोमीटर दूर है। सिर्फ 7 घंटे का सफर तय करके आप लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। गर्मी में मौसम में जहां कई शहरों का तापमान बढ़ा हुआ है और चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं लैंसडाउन में कुछ राहत मिल सकती है। यहां स्थित देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरे जंगल तापमान में कमी लाते हैं और बहुत अधिक गर्मी महसूस नहीं होने देते हैं।

Lansdowne Trip Plan for Weekends Know About Locations and Budget
Lansdowne - फोटो : Istock

गर्मी में लैंसडाउन में राहत

इस मौसम में जहां बड़े वृक्ष ठंडी हवाओं से आपको गर्मी से राहत दिलाते हैं। वहीं यहां स्थित झरनों और नदियों में नहाने से ठंडक का अहसास किया जा सकता है। यहां की खूबसूरत वादियां प्रकृति के सौंदर्य को दर्शाती हैं और जन्नत जैसा महसूस कराती हैं।

लैंसडाउन घूमने के लिए सही समय

इस हिल स्टेशन को घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। यहां का मौसम हमेशा ही अच्छा रहता है। हालांकि अक्टूबर से मार्च के महीने में लैंसडाउन में बहुत अधिक सर्दी रहती है। तापमान 0 डिग्री से नीचे चला जाता है। गर्मियों में 20-25 डिग्री से नीचे ही तापमान रहता है। घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय जुलाई से सितंबर के बीच का होता है

विज्ञापन
विज्ञापन
Lansdowne Trip Plan for Weekends Know About Locations and Budget
Lansdowne - फोटो : istock

लैंसडाउन के पर्यटन स्थल

लैंसडाउन हिल स्टेशन में घूमने के लिए टॉप प्वाइंट के पास संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च, दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील, तारकेश्वर महादेव मंदिर, टिप इन टॉप प्वाइंट, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है। भुल्ला ताल झील में आप नाव की सवारी कर सकते हैं तो वहीं टिप इन टाप पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Lansdowne Trip Plan for Weekends Know About Locations and Budget
लैंसडाउन - फोटो : istock
कैसे पहुंचे लैंसडाउन

लैंसडाउन बस, ट्रेन या हवाई जहाज से जा सकते हैं। सड़क मार्ग के जरिए बस से लैंसडाउन जा रहे हैं तो कोटद्वार जाना होगा। वहां से आपको लैंसडाउन के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी। ट्रेन से लैंसडाउन जाने के लिए भी आपको कोटद्वार रेलवे स्टेशन जाना होगा, यहां से लैंसडाउन 50 किलोमीटर की दूरी पर है। हवाई सेवा देहरादून एयरपोर्ट तक है, वहां से आपको कैब या बस मिल जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed